Delhi Budget 2026 LIVE: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने आज दिल्ली बजट-2026-27 पेश कर दिया है। दिल्ली की मुख्य़मंत्री विधानसभा में अपना दूसरा वार्षिक बजट पेश कर रहीं हैं। रेखा गुप्ता ने 1 लाख 3 हजार 700 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। 25 मार्च को इसपर चर्चा होगी। इससे पहले वित्त वर्ष 2025-26 का बजट 1,00,000 करोड़ रुपये का था। रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि बजट में निगम को 11666 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी को 5921 करोड़ रुपये मिलेंगे। यमुना सफाई के लिए 300 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
21 फीसदी बजट ग्रीन बजट होगा : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जरूरतों को समझते हुए ग्रीन बजट बनाया है। हर नीति में पर्यावरण को ध्यान में रखा गया है। 21 फीसदी बजट ग्रीन बजट होगा जो पर्यावरण को बेहतर करने में खर्च होगा। इस बजट के दस फोकस क्षेत्र हैं।
इससे पहले बजट पेश करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारा शहर दिल्ली की अलग पहचान है। दिल्ली लगातार चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ा। दिल्ली देवियों के आशीर्वाद से लगातार फल फूल रही है। दिल्ली ने बुरा दौर भी देगा जब पिछली सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हुए। आज दिल्ली ट्रिपल इंजन की गति से लगातार आगे बढ़ रही है। कल आर्थिक सर्वेक्षण रखा गया जिसमें साफ है कि राष्ट्रीय औसत से तेज गति से दिल्ली चल रही है। मुफ्त योजनाओं के चलते विकास दर प्रभावित रही। बड़ी संख्या में बीते 2024 तक दिल्ली छोड़कर गए जिसके चलते राजस्व आय कम हुआ।
देश में प्रति व्यक्ति आय के मामले में दिल्ली तीसरे नंबर पर : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में दिल्ली की अर्थव्यवस्था को अब लाभ मिल रहा है। प्रति व्यक्ति आय पांच लाख से ज्यादा पहुंच चुकी है। देश में प्रति व्यक्ति आय के मामले में दिल्ली तीसरे नंबर पर आ गई है।
बजट से पहले सोमवार को सदन में दिल्ली की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की गई थी। सीएम गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करते समय अपने ‘विकसित दिल्ली, ग्रीन दिल्ली’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा था कि यह बजट राजधानी के लगभग 3 करोड़ दिल्लीवासियों के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। ऐसी उम्मीद है कि सरकार इस बार भी महिलाओं से लेकर छात्रों और कारोबारियों को लेकर कुछ बड़े ऐलान कर सकती है।
बजट से पहले स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को मिली बम की धमकी
दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को एक बम धमाके की धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें विधानसभा भवन और दिल्ली मेट्रो के विधानसभा स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई। इस ईमेल में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के मंत्री मनजीत सिंह सिरसा को भी धमकियां दी गई थीं। यह जानकारी दिल्ली विधानसभा स्पीकर के कार्यालय से मिली है।
आमदनी में ‘नंबर-1’ दिल्ली वाले
आर्थिक सर्वेक्षण के सबसे चौंकाने वाले आंकड़े दिल्ली वालों की जेब से जुड़े हैं। सर्वे के अनुसार, दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय अब 5.1 लाख रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जो राष्ट्रीय औसत से 2.5 गुना अधिक है। यह आंकड़ा केवल एक संख्या नहीं है, बल्कि दिल्ली की क्रय शक्ति और मजबूत बाजार का प्रतीक है।
13.27 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य
दिल्ली की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) में 9.4% की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई है। 2026-27 तक दिल्ली की अर्थव्यवस्था 13.27 लाख करोड़ रुपये के स्तर को छू सकती है। खास बात यह है कि इस तरक्की का असली इंजन ‘सेवा क्षेत्र’ (Service Sector) है, जिसका योगदान 86% से भी ज्यादा है। वहीं, खेती का हिस्सा सिमटकर महज 0.8% रह गया है, जो दिल्ली के एक आधुनिक ‘ग्लोबल सिटी’ बनने का दावा करता है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

