Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने बस में सफर किया है। 7 मार्च को दिल्ली सीएम ने सहेली पिंक NCMC कार्ड का उपयोग कर DTC बस में यात्रा की। उन्होंने इस डिजिटल सुविधा की सरलता और पारदर्शिता की सराहना की, जिससे महिलाओं का सफर बेहद आसान हो गया है। सफर के दौरान रेखा गुप्ता ने महिलाओं के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की महिलाओं से इस सुविधाजनक कार्ड का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान सीएम बेहद खुश नजर आईं।

सीएम रेखा गुप्ता ने बस में सफर करने की तस्वीरें सोशल मीडिया एक्स पर भी शेयर की है। दिल्ली मुख्यमंत्री ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि- आज सहेली पिंक NCMC कार्ड के साथ DTC बस में सफर किया और अनुभव किया कि यह सुविधा ज़मीनी स्तर पर कैसे काम कर रही है।

उन्होंने आगे लिखा कि- बस में चढ़ते ही कार्ड को मशीन पर सिर्फ टैप करना होता है और यात्रा तुरंत दर्ज हो जाती है। पूरी प्रक्रिया तेज, आसान पारदर्शी है। दिल्ली की माताओं, बहनों और बेटियों के लिए यह एक बेहद सुविधाजनक व्यवस्था है। शहर के विभिन्न केंद्रों पर यह कार्ड मुफ्त बनाया जा रहा है। बस आधार नंबर और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन कराइए और DTC बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठाइए। सभी महिलाओं से अपील है कि सहेली पिंक NCMC कार्ड बनवाएं और इस सुविधा का पूरा लाभ उठाएं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस यात्रा की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें वो महिला बस कंडक्टर (Conductor) के साथ बात करती दिख रहीं हैं इसके साथ ही वो यात्रियों के साथ सेल्फी लेती भी नजर आ रही हैं। अपने बीच सीएम को पाकर सभी यात्री भी बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 किया था शुभारंभ

बता दें कि सहेली पिंक NCMC कार्ड का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 मार्च, 2026 को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ नामक एक कार्यक्रम में किया था। डीटीसी बसों में महिला यात्रियों के लिए गुलाबी टिकटों की जगह पिंक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड लाया गया है।

सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाना मकसद

योजना के पहले दिन ही राजधानी भर में रहने वाली 3,600 से अधिक महिलाओं को “सहेली पिंक” राष्ट्रीय साझा गतिशीलता कार्ड (एनसीएमसी) जारी किए गए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाना है। साथ ही महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए मुफ्त यात्रा का वादा भी पूरा करना है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m