दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने और बाजार में बेचने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के ठिकाने से भारी मात्रा में कच्चा माल, पैकेजिंग सामग्री और मशीनें बरामद की हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने पहले इस मामले में दो आरोपियों मोहित तिवारी और मोहित दीक्षित को गिरफ्तार किया था जिनके पास से करीब 150 किलो नकली न्यूट्रिशन सप्लीमेंट और कई ब्रांड के नकली स्टीकर बरामद हुए थे।
नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने और बाजार में बेचने वाले गिरोह के खिलाफ एक्शन लिया गया है और एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 2 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
क्राइम ब्रांच की टीम ने पहले इस मामले में दो आरोपियों मोहित तिवारी और मोहित दीक्षित को गिरफ्तार किया था जिनके पास से करीब 150 किलो नकली न्यूट्रिशन सप्लीमेंट और कई ब्रांड के नकली स्टीकर बरामद हुए थे। इसी मामले में आगे की जांच के दौरान हरियाणा के चरखी दादरी निवासी 32 वर्षीय नवीन कुमार उर्फ बंजारा का नाम सामने आया।
छापेमारी के दौरान पुलिस को 26 भरे हुए नकली प्रोटीन के डिब्बे, सैकड़ों नकली स्टिकर और होलोग्राम, बड़ी संख्या में खाली प्लास्टिक जार, करीब 10 बैग कच्चा माल और कई फ्लेवर पाउडर मिले। इसके अलावा दो सप्लीमेंट बनाने की मशीनें, दो वेटिंग मशीन, इंडक्शन सीलिंग मशीन और क्यूआर कोड प्रिंटिंग मशीन भी बरामद की गई हैं।
गौरतलब है कि जिम जाने वाले तमाम युवा प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर ये फर्जी प्रोटीन पाउडर बाजार में बिकेगा तो देश की युवा पीढ़ी इसके सेवन से बर्बाद हो जाएगी। इस मिलावट के पीछे के मास्टरमाइंडों को कड़ी सजा देने की जरूरत है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर दिल्ली के रानी खेड़ा गांव में छापा मारा। यहां एक अवैध फैक्ट्री चल रही थी, जहां नामी कंपनियों के नकली प्रोटीन सप्लीमेंट तैयार किए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी कम कीमत वाले पाउडर, माल्टोडेक्सट्रिन, कोको पाउडर और फ्लेवर मिलाकर नामी कंपनियों जैसे ऑप्टिमम न्यूट्रिशन और सिंथा-6 के नाम पर नकली प्रोटीन सप्लीमेंट तैयार करता था। इसके बाद इन्हें नकली डिब्बों, स्टिकर, होलोग्राम और सील लगाकर बाजार में असली उत्पाद बताकर बेचा जाता था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

