पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में ड्यूटी के दौरान एक हेड कांस्टेबल पर हमला, दांत से काटने और पुलिस कार्य में बाधा डालने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 1 फरवरी की रात करीब 8:15 बजे पुस्ता रोड पर हुई। पुलिस के अनुसार, पीसीआर कॉल मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ महिला ने कथित रूप से मारपीट की और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। घटना के बाद संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, हेड कांस्टेबल अंकुर और कांस्टेबल जावेद आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात थे, तभी उन्हें झगड़े की सूचना मिली। सूचना के आधार पर दोनों पुलिसकर्मी पुस्ता रोड पहुंचे, जहां पहले से ही अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों के बीच कहासुनी और हंगामा चल रहा था, जिसे शांत कराने का प्रयास पुलिस द्वारा किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, व्यवस्था बहाल करने के दौरान एक महिला और कुछ अन्य लोगों ने पुलिसकर्मियों को धक्का देना शुरू कर दिया। आरोप है कि महिला ने हेड कांस्टेबल अंकुर को पकड़ लिया, उनकी वर्दी फाड़ दी और उनके दाहिने कंधे पर दांत से काट लिया। इसी दौरान एक अन्य पुलिसकर्मी के साथ भी हाथापाई की गई, जिससे मौके पर स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।
BNS के तहत केस हुआ दर्ज
घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा बार-बार शांति बनाए रखने की अपील के बावजूद हंगामा जारी रहा और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। बाद में दोनों घायल पुलिसकर्मियों को मेडिकल जांच के लिए डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


