Delhi Becomes New Hub for Film Shooting: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली फिल्म शूटिंग और विदेशी पर्यटकों (Foreign tourists) का नया हब बनकर उभरा है। वर्ष 2024 में दिल्ली में कैमरा और एक्शन शब्द खूब सुनने को मिले। वहीं दिल्ली के दर्शनीय स्थल विदेशी पर्यटकों से गुलजार रहा। दिल्ली आर्थिक सर्वेक्षण- 2025-26 (Delhi Economic Survey) के अनुसार, साल 2024 में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर 32,24,675 विदेशी पर्यटक पहुंचे, जो देश में सबसे ज्यादा है। साथ फिल्म शूटिंग के लिए आवेदन भी बड़ी संख्या में आए।
आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 की माने तो विदेशी पर्यटकों के आगमन में राजधानी देश में शीर्ष पर रही है। विदेशी पर्यटकों के आगमन के मामले में दिल्ली 1.999 मिलियन के साथ देश में छठे स्थान पर रही है। राजधानी के ऐतिहासिक स्थलों में कुतुब मीनार सबसे ज्यादा पसंद किया गया, जहां 32.04 लाख घरेलू पर्यटक पहुंचे। इसके बाद लाल किला रहा, जहां 28.84 लाख लोगों ने दौरा किया।
पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बांसरा पार्क और असिता पार्क समेत कई नए आकर्षणों को शहर के पर्यटन ऐप ‘देखो मेरी दिल्ली’ में जोड़ा गया है। इसके साथ ही दिल्ली नगर निगम के भारत दर्शन पार्क और वेस्ट टू वंडर पार्क को भी इसमें शामिल किया गया है। राजधानी में फिल्म शूटिंग को आसान बनाने के लिए नई पॉलिसी लागू है। इसके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण कई नई पहल कर रहा है।

दिल्ली ई-फिल्म क्लीयरेंस पॉलिसी
‘दिल्ली ई-फिल्म क्लीयरेंस पॉलिसी’ के तहत 278 आवेदनों में से 50 पर कार्रवाई की गई। यह नीति दिल्ली को फिल्म निर्माण के लिए एक प्रमुख हब बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार 25 से 31 मार्च तक पहला अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आयोजित कर रही है। इसमें 140 फिल्मों का प्रदर्शन होगा।

प्रमुख स्मारकों को जोड़ने के लिए इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बस सेवा शुरू
इसके अलावा, प्रमुख स्मारकों को जोड़ने के लिए इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बस सेवा भी शुरू की गई है, जिससे पर्यटन सर्किट को मजबूत किया जा सके। कुल मिलाकर, दिल्ली अब न सिर्फ देश की राजनीतिक राजधानी है, बल्कि तेजी से एक बड़े पर्यटन और फिल्म शूटिंग केंद्र के रूप में भी उभर रही है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

