Delhi Heritage Week Begins: ‘दिल्ली हेरिटेज वीक’ महरौली पुरातात्विक पार्क में शुरू हो गया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) हेरिटेज वीक का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में दिल्ली की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही और स्थापत्य विरासत के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। एक सप्ताह चलने वाले उत्सव में छात्रों और आम जनता के लिए कई दिलचस्प गतिविधियां शामिल होंगी, जो विरासत की सराहना और रचनात्मक अभिव्यक्ति में भागीदारी को प्रोत्साहित करेंगी।
डीडीए ने पहली बार ‘MyGov’ पोर्टल के साथ साझेदारी की है। यह भारत सरकार का एक नागरिक जुड़ाव मंच है। इस साझेदारी के तहत एक आनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें पूरे देश भर के प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है।
डीडीए ने महरौली क्षेत्र में किए गए संरक्षण प्रयासों की प्रदर्शनी और दस्तावेज़ीकरण के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के साथ भी साझेदारी की है। छात्रों को दिल्ली की समृद्ध विरासत से जोड़ने के लिए, 15 और 16 अप्रैल को कार्यक्रम स्थल पर छात्रों पर केंद्रित कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें छात्रों के लिए ‘हेरिटेज वॉक’, संवाद प्रतियोगिता, कहानी लेखन प्रतियोगिता, और स्केचिंग व चित्रकला प्रतियोगिता शामिल हैं। छात्रों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डीडीए ने दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखकर स्कूलों से अनुरोध किया है कि वे छात्रों को इन गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।
बलबन और कुली खान का मकबरा
महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क में मरम्मत किए गए और सुरक्षित रखे गए कई ऐतिहासिक ढांचे हैं, जिनमें बलबन का मकबरा भी शामिल है। यहां मरम्मत किए गए ऐतिहासिक ढांचों के अंदर और आस-पास हरियाली और सुंदर लैंडस्केपिंग की गई है।पार्क से कुतुब मीनार का मनमोहक नजारा देखने के लिए खास जगहें बनाई गई हैं। इसी तरह, कुली खान के मकबरे की भी मरम्मत की गई है और उसके अंदरूनी हिस्सों में बारीक कारीगरी की गई है। इन सभी ऐतिहासिक इमारतों को रास्तों से जोड़ा गया है, ताकि पार्क में मौजूद सभी 55 ऐतिहासिक ढांचों तक आसानी से पहुंचा जा सके।
कव्वाली नाइट का होगा आयोजन
17 अप्रैल 2026 को, एक ‘सार्वजनिक हेरिटेज वॉक’ का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से नागरिक पार्क के समृद्ध ऐतिहासिक परिदृश्य को करीब से देख सकेंगे और दिल्ली की स्थापत्य विरासत के बारे में गहरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उत्सव का समापन 18 अप्रैल को होगा, जिस दिन ‘स्मारकों और स्थलों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ भी मनाया जाता है। समापन समारोह में पुरस्कार वितरण, चुनी गई कृतियों की प्रदर्शनी और एक ‘कव्वाली नाइट’ का आयोजन होगा, जो इस एक सप्ताह चलने वाले कार्यक्रम को एक शानदार सांस्कृतिक समापन प्रदान करेगा।
सुकून के साथ बिताएं समय
पार्क में मेटकाफ बोथहाउस के पास एक तालाब को भी नया रूप दिया गया है, जिसमें एरेटर फाउंटेन, झरने और रोशनी की व्यवस्था है। इसके अलावा, पार्क की कुछ खास ऐतिहासिक इमारतों और स्मारकों को भी रोशनी से सजाया गया है। पार्क में आने वाले लोगों के लिए यहां आराम से समय बिताने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

