BJP Attack On Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले (Delhi liquor scam) में लोअर कोर्ट से अरविंद केजरीवाल समेत अन्य आप नेताओं को जमानत मिलने पर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की प्रतिक्रिया को लेकर आप और भाजपा में शनिवार को जुूबानी जंग जारी है। एक तरफ आम आदमी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिए बयान पर सवाल उठाया तो दूसरी ओर दिल्ली भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर ‘विक्टिम कार्ड’ खेलने और ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल न्यायपालिका का सम्मान नहीं करते और केवल अपने पक्ष में आए फैसलों को ही न्याय मानते हैं। सचदेवा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को गलत ढंग से पेश करने के लिए भी केजरीवाल की आलोचना की, और जोर दिया कि सीबीआई का मामला दमदार है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि भारत में सीबीआई या सभी जांच एजेंसी जांच करने को एवं जांच अनुसार न्यायालय में मुकदमा करने को स्वतंत्र हैं और साथ ही भारत के सभी न्यायालय एवं न्यायधीश भी निष्पक्ष अपने विवेक से निर्णय लेने को स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एवं आम आदमी पार्टी के उनके सहयोगियों को यह समझना होगा कि जांच एजेंसी को यदि अपने साक्ष्यों पर भरोसा है तो वह निचली अदालत के निर्णय को उच्च न्यायालय में चुनौती दे सकती है और हर उच्च न्यायालय अपने से निचली अदालत के फैसले को पलटने को स्वतंत्र रहते हैं।
भाजपा ने केजरीवाल पर साधा निशाना
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अरविंद केजरीवाल की मुश्किल यह है कि वह न्यायालय, न्यायधीश या न्याय प्रक्रिया का सम्मान नहीं करते। वह केवल अपने पक्ष में आये फैसले को ही न्याय मानते हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की बेहतर होता “विकटिम कार्ड” खेलने की जल्दी में बोलने से पहले अरविंद केजरीवाल खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का टीवी पर वक्तव्य ध्यान से सुन लेते। उन्होंने “विकटिम कार्ड” खेलने की जल्दी में खुद को हास्य का पात्र बना लिया है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

