Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (28 मार्च 2026) की खबरों में दिल्ली को मीडिया-एंटरटेनमेंट हब बनाने के लिए DTTDC और प्रसार भारती के बीच MoU; अमित शाह बोले- शराब घोटाले में केजरीवाल पर फैसला अंतिम नहीं; AAP सरकार पर CM रेखा गुप्ता का हमला; Delhi Metro नियम में होने वाला है बड़ा बदलाव प्रमुख रहा।

1. दिल्ली को मीडिया-एंटरटेनमेंट हब बनाने के लिए DTTDC और प्रसार भारती के बीच MoU

दिल्ली को मीडिया और मनोरंजन उद्योग का बड़ा हब बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम लिमिटेड और प्रसार भारती के बीच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली के दौरान भारत मंडपम में एक महत्वपूर्ण MoU साइन किया गया। इस मौके पर दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि राजधानी में मौजूद विशाल टैलेंट, तकनीकी कौशल और रचनात्मक ऊर्जा को देखते हुए दिल्ली को एक ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

पढ़े पूरी खबर….

2. अमित शाह बोले- शराब घोटाले में केजरीवाल पर फैसला अंतिम नहीं

अमित शाह (Amit Shah) ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को कथित शराब घोटाले में आरोप मुक्त किए जाने पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। गृह मंत्री ने कहा कि केजरीवाल और अन्य आरोपियों के खिलाफ “काफी सबूत” मौजूद हैं और मामला अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। अमित शाह ने कहा कि इस मामले में निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of India) तक की प्रक्रिया पूरी होनी बाकी है। उन्होंने कहा कि जब तक सर्वोच्च अदालत का अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक किसी को “कट्टर ईमानदार” का लेबल नहीं देना चाहिए।गृह मंत्री ने इस दौरान अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली सीट से चुनावी हार का भी जिक्र किया और उन पर राजनीतिक तंज कसा।

पढ़े पूरी खबर….

3. AAP सरकार पर CM रेखा गुप्ता का हमला

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) की पिछली सरकार द्वारा लिया गया 47,000 करोड़ रुपये का कर्ज उनकी सरकार को विरासत में मिला है, जिसे चुकाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। विधानसभा में मंगलवार को पेश किए गए बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए उन्होंने अपनी सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला भी बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार वित्तीय अनुशासन और विकास कार्यों पर फोकस कर रही है, जबकि पिछली सरकार पर कर्ज का बोझ छोड़ने का आरोप लगाया। 

पढ़े पूरी खबर….

4. Delhi Metro नियम में होने वाला है बड़ा बदलाव

जन विश्वास (विधियों में संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत दिल्ली मेट्रो से जुड़े कई नियमों को बदलने का प्रस्ताव रखा गया है। यह विधेयक पास होने पर मेट्रो में बदसलूकी करने वाले लोगों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। अब मेट्रो में कुछ लिखने पर 10000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। वहीं, महिला कोच में घुसने वाले लोग 5000 रुपये तक जुर्माना झेल सकते हैं। मौजूदा समय में ऐसा करने पर काफी कम जुर्माना लगता है।

पढ़े पूरी खबर….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

दिल्ली जल मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा दावा: दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने राजधानी में पानी और सीवर की खस्ताहाल स्थिति को लेकर पूर्ववर्ती सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने जनता को साफ पानी मुहैया कराने के बजाय शराब के ठेके खोलने पर ज्यादा ध्यान दिया। मंत्री ने यमुना नदी की सफाई और जल आपूर्ति सुधारने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा की। उनका कहना है कि इन पहलों से राजधानी के निवासियों को घर बैठे बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली-NCR में धूल प्रदूषण पर सख्ती: राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने निर्माण और तोड़फोड़(C&D) गतिविधियों को लेकर सख्त नियम लागू करने का निर्णय लिया है। ये नए नियम 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगे। नए प्रावधानों के अनुसार, 200 वर्ग मीटर से बड़े सभी निर्माण प्रोजेक्ट्स के लिए कचरा प्रबंधन अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे प्रोजेक्ट्स से निकलने वाले मलबे को निर्धारित केंद्रों पर ही जमा करना होगा। साथ ही, मलबे के परिवहन के दौरान उसे ढके हुए वाहनों में ले जाना जरूरी होगा, ताकि रास्ते में धूल न फैले। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली का नाम बदलकर ‘इंद्रप्रस्थ’ करने की मांग तेजः राजधानी Delhi का नाम बदलने को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। शुक्रवार को विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक Poonam Sharma ने प्रस्ताव पेश कर शहर का नाम बदलकर ‘इंद्रप्रस्थ’ करने की मांग उठाई। विधानसभा में प्रस्ताव रखते हुए उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक दृष्टि से दिल्ली का प्राचीन नाम इंद्रप्रस्थ रहा है, इसलिए इसे फिर से वही नाम दिया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने Allahabad का नाम बदलकर Prayagraj किए जाने का उदाहरण भी दिया। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m