Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (16 फरवरी 2026) की खबरों में दिल्ली में हर जमीन का आधार कार्ड; रेखा गुप्ता सरकार की बड़ी पहल, बर्थ सर्टिफिकेट समेत 50 काम अब Whatsapp पर; दिल्ली सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस पर अमित शाह ने दी 10 नई परियोजनाओं की सौगात प्रमुख रहा।

1. दिल्ली में हर जमीन का आधार कार्ड

दिल्ली सरकार ने राजधानी की हर जमीन को खास पहचान देने की पहल की है। अब हर भूखंड को 14 अंकों का यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर (ULPIN) मिलेगा। सरकार के मुताबिक, इस नंबर से जमीन के रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित और व्यवस्थित रहेंगे, जिससे भविष्य में लेन-देन, पहचान और जमीन से जुड़े मामलों में आसानी होगी। यह कदम राजधानी की भू-प्रबंधन प्रणाली में पारदर्शिता और सुव्यवस्था लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम से भू- विवाद कम होंगे, पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। उन्होंने इसे भूमि विवाद और गड़बड़ियों के खिलाफ मजबूत डिजिटल हथियार बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने की दिशा में क्रांतिकारी प्रयास है।

पढ़े पूरी खबर…..

2. बर्थ सर्टिफिकेट समेत 50 काम अब Whatsapp पर

भारतीय जनता पार्टी शासित दिल्ली में सरकार एक नई डिजिटल पहल शुरू करने जा रही है। एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद सरकार अगले महीने से ‘व्हॉट्सऐप गवर्नेंस प्रोजेक्ट’ का ट्रायल शुरू कर सकती है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। इस परियोजना के तहत कई सरकारी सेवाएं सीधे Whatsapp के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों के लिए आवेदन जैसी सेवाएं शामिल होंगी। सरकार का लक्ष्य है कि नागरिकों को छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और सेवाएं मोबाइल पर ही उपलब्ध हो जाएं।

पढ़े पूरी खबर…..

3. दिल्ली सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 72 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, इस सूची में एजीएमयूटी कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार द्वारा किए गए इस व्यापक बदलाव के तहत कई अधिकारियों को नए विभागों में तैनात किया गया है, जबकि कुछ को उनके मौजूदा पद के साथ अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। माना जा रहा है कि प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

पढ़े पूरी खबर…..

4. दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस पर अमित शाह ने दी 10 नई परियोजनाओं की सौगात

दिल्ली पुलिस (Delhi Police)आज 16 फरवरी को अपना 79वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना रही है। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में अमित शाह (Amit Shah) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस खास मौके पर गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस को 10 नई परियोजनाओं की सौगात दी, जिनका उद्देश्य राजधानी में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है। इन परियोजनाओं में आधुनिक तकनीक, स्मार्ट निगरानी सिस्टम और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने वाले उपाय शामिल बताए जा रहे हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

JNU में निकली चेतावनी रैली, ब्राह्मण विरोधी नारों से गूंजा कैंपसः जवाहरलाल नेहरू (JNU) यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (JNUSU) के कार्यकर्ताओं ने रविवार रात अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कैंपस के अंदर चेतावनी रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा विवादित और आपत्तिजनक नारे लगाए गए, जिनमें ब्राह्मणवाद मुर्दाबाद, ठाकुरवाद मुर्दाबाद और हिन्दू राष्ट्र मुर्दाबाद जैसे नारे शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) तथा केंद्र सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरोध में भी नारे लगाए गए। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली ब्लास्ट: डॉक्टरों ने हमलों को अंजाम देने के लिए बनाया था ‘अंसार अंतरिम’ आतंकी संगठनः जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में एक कथित ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, इस मॉड्यूल में शामिल कुछ पेशेवरों जिनमें डॉक्टर भी बताए जा रहे हैं. ने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ‘अंसार अंतरिम’ नाम से एक संगठन बनाया था। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े कई लोगों की पहचान की गई, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि ये लोग कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों की योजना बनाने, सहयोग देने और संसाधन जुटाने में शामिल थे। (पूरी खबर पढ़े)

यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर लौटेगी रफ्तारः यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर वाहनों की गति को लेकर बड़ी राहत दी गई है। 15 फरवरी की रात 12 बजे से एक बार फिर पुरानी स्पीड लिमिट लागू कर दी गई है, जिससे वाहन अब तेज रफ्तार से चल सकेंगे। नई व्यवस्था के अनुसार हल्के वाहन- अधिकतम 100 किमी/घंटा, भारी वाहन- अधिकतम 80 किमी/घंटा इससे पहले घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पीड लिमिट अस्थायी रूप से घटा दी गई थी। मौसम में सुधार और विजिबिलिटी बढ़ने के बाद अब पुरानी सीमा बहाल कर दी गई है। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m