Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (5 अप्रैल 2026) की खबरों में AAP का दावा- राघव चड्ढा ने पीएम मोदी और बीजेपी विरोधी पोस्ट डिलीट किए; सराय काले खां बनेगा वर्ल्ड क्लास मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब; दिल्ली में यमुना नदी पर नया लोहा पुल बनकर तैयार; ‘जापान मॉडल’ से दिल्ली में बाढ़ पर काबू की तैयारी प्रमुख रहा।

1. AAP का दावा- राघव चड्ढा ने पीएम मोदी और बीजेपी विरोधी पोस्ट डिलीट किए
राघव चड्ढा ने पीएम मोदी और बीजेपी विरोधी पोस्ट डिलीट कर दिए है। राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पीएम मोदी और बीजेपी विरोधी सभी आलोचनात्मक पोस्ट हटा दी हैं। ये दावा आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने किया है। भारद्वाज ने ये भी दावा किया कि आप के दूसरे नेताओं के कोट किए गए ट्वीट भी गायब हो गए हैं।

2. सराय काले खां बनेगा वर्ल्ड क्लास मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का सराय काले खां बस अड्डा का पूरी तरह कायाकल्प होने जा रहा है। सराय काले खां बस टर्मिनल 7613 करोड़ की लागत से वर्ल्ड क्लास मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित होगा। 2030 तक पूरे होने वाले इस प्रोजेक्ट में 31 एकड़ में दो मंजिला बस टर्मिनल, मॉल और फ्लैट्स समेत कई अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यहां 1500 कारों की पार्किंग की सुविधा होगी। यह हब मेट्रो, रेलवे और नमो भारत ट्रेन को आपस में जोड़कर यात्रियों का सफर आसान बनाएगा।

3. दिल्ली में यमुना नदी पर नया लोहा पुल बनकर तैयार
देश के दिल यानी दिल्ली का 150 साल पुराना ऐतिहासिक लोहा पुल रिटायर हो गया है। यमुना नदी (Yamuna River) पर बने पुराने पुल की जगह नया आधुनिक और ऊंचा लोहा पुल बनकर तैयार हो गया है। इस नये पुल के बन जाने से बाढ़ के दौरान भी ट्रेनों की रफ्तार नहीं रूकेगी। दिल्ली के यमुना नदी पर बने नए लोहा पुल को मुख्य नेटवर्क से जोड़ दिया गया है। पुल पर ट्रायल रन के लिए एक ईएमयू गाड़ी को दौड़ाया गया, जो सफल रहा है।

4. ‘जापान मॉडल’ से दिल्ली में बाढ़ पर काबू की तैयारी
साल 2023 में आई दिल्ली में बाढ़ के बाद सरकार इससे निपटने के लिए रेखा गुप्ता सरकार अब ‘जापान मॉडल’ को अपनाएगी। जी हां… दिल्ली में बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए अब ‘जापान मॉडल’ पर व्यापक तैयारी की जा रही है। इस योजना के तहत यमुना नदी (Yamuna River) के अतिरिक्त पानी को डायवर्ट करने की रणनीति तैयार की गई है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
ममता के गढ़ में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की रैलीः पश्चिम बंगाल के चुनाव अखाड़े में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता भी कुद गईं हैं। दिल्ली मुख्यमंत्री ने बंगाल में अपनी पार्टी बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची। चुनावी रैली के दौरान उन्होंने बंगाल के लोगों से भाजपा को भारी मतों से जीताने की अपील की। दिल्ली सीएम ने लोगों से पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए विकास और परिवर्तन को वोट करने की मांग की। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने कुशीनगर से आतंकी को पकड़ा: दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने शनिवार को यूपी के कुशीनगर से एक आतंकी को पकड़ा था। इसे आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसकी एक दिन की रिमांड मिली है। अभी तक की पूछताछ में आतंकी रिजवान ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आतंकी रिजवान भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने के लिए काम कर रहा था। वह कुशीनगर में बम बनाने का सामान इकट्ठा कर रहा था। इसके अलावा वह ISIS के लिए युवाओं की भर्ती भी करता था। फिलहाल आतंकी से और अधिक पूछतााछ की जा रही है। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए गुड न्यूज, अब घर बैठे कराएं पानी की जांचः गर्मी के मौसम में दिल्ली-एनसीआर में दूषित पानी (Contaminated water in Delhi-NCR) की समस्या बढ़ी है। इस चिंता को दूर करने के लिए अर्थ वारियर्स संस्था ने ‘सिटिजन वाटर टेस्टिंग लैब’ शुरू की है। दूषित पानी की समस्या को देखते हुए अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है, कि जो पानी हम पी रहे हैं सुरक्षित है भी या नहीं? इस बड़ी चिंता के समाधान के लिए सतर्क नागरिक खुद आगे आए हैं। अर्थ वारियर्स संस्था ने पेयजल गुणवत्ता की जांच के लिए सिटिजन वाटर टेस्टिंग लैब शुरू की है। इसके जरिये आम लोग घरों में पानी की जांच करा सकेंगे। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

