Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (13 फरवरी 2026) की खबरों में सीएम रेखा गुप्ता ने 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन; दिल्ली शराब घोटाला; दिल्ली में राशन कार्ड के नए नियम लागू; यमुना सिटी में बनेगा 1 गीगावॉट का AI का टेक्नोलॉजी हब प्रमुख रहा।

1. सीएम रेखा गुप्ता ने 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन
दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली स्थित फतेहपुर बेरी गांव से राजधानी को 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सौगात दी. इन नए केंद्रों की शुरुआत के बाद से दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कुल संख्या बढ़कर 370 हो गई है, जो मात्र आठ महीनों में हासिल की गई बड़ी उपलब्धि है.

2. दिल्ली शराब घोटाला
राष्ट्रीय राजधानी की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में अहम सुनवाई करते हुए आरोप तय करने पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और मामले के आरोपियों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा। इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal), पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodiya) समेत 21 अन्य आरोपी शामिल हैं। अदालत में सभी पक्षों की विस्तृत बहस के बाद अब नजरें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।

3. दिल्ली में राशन कार्ड के नए नियम लागू
राजधानी दिल्ली में राशन कार्ड बनवाने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। दिल्ली सरकार के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा अधिसूचित दिल्ली खाद्य सुरक्षा नियम 2026 के तहत राशन कार्ड जारी करने के लिए आय मानदंड बढ़ा दिया गया है। अब पात्रता के लिए वार्षिक आय सीमा पहले के 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.2 लाख रुपये प्रति वर्ष कर दी गई है।

4. यमुना सिटी में बनेगा 1 गीगावॉट का AI का टेक्नोलॉजी हब
यमुना सिटी में एक गीगावॉट क्षमता का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशाल तकनीकी केंद्र (कंप्यूट हब) स्थापित किया जाएगा। हाई परफॉर्मेंस कंप्यूट (HPC) और एआई हब की स्थापना के लिए एमएस, एएम समूह ने इन्वेस्ट यूपी के साथ गुरुवार को समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस मेगा परियोजना में करीब 25 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश का अनुमान है, जिससे क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीकी बुनियादी ढांचा विकसित होगा।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
दिल्ली में फिर बम की धमकी से दहशत: राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। एक हफ्ते के भीतर स्कूलों को धमकी मिलने की यह दूसरी घटना है, जिससे अभिभावकों और स्कूल प्रशासन में चिंता बढ़ गई है। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत सभी प्रभावित स्कूलों में पहुंचीं और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसरों को खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने सघन तलाशी अभियान चलाया। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और GST काउंसिल को दिया आदेशः दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में अडल्ट डायपर (वयस्क डायपर) पर लगने वाले जीएसटी (GST) को हटाने को लेकर केंद्र सरकार और जीएसटी काउंसिल को अल्टीमेटम दिया है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि वे छह महीने के भीतर यह तय करें कि वयस्क क्लिनिकल डायपर पर जीएसटी हटाया जा सकता है या नहीं। यह आदेश दो दिव्यांग व्यक्तियों, स्वर्णलता जे और टीएस गुरुप्रसाद की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया। याचिका में यह तर्क दिया गया था कि अडल्ट डायपर अनिवार्य स्वास्थ्य सहायक उपकरण हैं और इन पर टैक्स लगना दिव्यांग व्यक्तियों और बुज़ुर्गों के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ पैदा करता है। अगर कोर्ट की यह मांग पूरी होती है, तो अडल्ट डायपर की कीमत में कमी आ सकती है और यह लोगों के लिए अधिक सुलभ हो जाएगा। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली में सौर बिजली का नया मॉडल: राजधानी दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत और बदलाव की खबर है। अब लोग अपने घरों की छत पर लगे सौर पैनलों से पैदा अतिरिक्त बिजली को आपस में खरीद और बेच सकेंगे। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (DERC) ने छह महीने की पायलट परियोजना के तहत पीयर-टू-पीयर (P2P) ऊर्जा ट्रेडिंग को मंजूरी दे दी है। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने शहर की वितरण कंपनियों BSES राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL) और Tata Power Delhi Distribution Limited (TPDDL) द्वारा दायर याचिकाओं का निपटारा करते हुए पीयर-टू-पीयर (P2P) बिजली व्यापार को मंजूरी दे दी है। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


