Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (24 मार्च 2026) की खबरों में सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया दिल्ली बजट, फिल्म शूटिंग का नया हब बनी दिल्ली, दिल्ली बजट-2026 में सीएम रेखा गुप्ता ने खोला मुफ्त वाली स्कीमों का पिटारा, दिल्ली में पानी सप्लाई पर बड़ा संकट, चंद्रावल प्लांट हुआ ठप, AIIMS में 10 दिन भर्ती रहने के बाद हरीश राणा ने ली अंतिम सांस प्रमुख रहा।

सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया दिल्ली बजट

Delhi Budget 2026 LIVE: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने आज दिल्ली बजट-2026-27 पेश कर दिया है। दिल्ली की मुख्य़मंत्री विधानसभा में अपना दूसरा वार्षिक बजट पेश कर रहीं हैं। रेखा गुप्ता ने 1 लाख 3 हजार 700 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। 25 मार्च को इसपर चर्चा होगी। इससे पहले वित्त वर्ष 2025-26 का बजट 1,00,000 करोड़ रुपये का था। रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि बजट में निगम को 11666 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी को 5921 करोड़ रुपये मिलेंगे। यमुना सफाई के लिए 300 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

फिल्म शूटिंग का नया हब बनी दिल्ली

Delhi Becomes New Hub for Film Shooting: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली फिल्म शूटिंग और विदेशी पर्यटकों (Foreign tourists) का नया हब बनकर उभरा है। वर्ष 2024 में दिल्ली में कैमरा और एक्शन शब्द खूब सुनने को मिले। वहीं दिल्ली के दर्शनीय स्थल विदेशी पर्यटकों से गुलजार रहा। दिल्ली आर्थिक सर्वेक्षण- 2025-26 (Delhi Economic Survey) के अनुसार, साल 2024 में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर 32,24,675 विदेशी पर्यटक पहुंचे, जो देश में सबसे ज्यादा है। साथ फिल्म शूटिंग के लिए आवेदन भी बड़ी संख्या में आए।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली बजट-2026 में सीएम रेखा गुप्ता ने खोला मुफ्त वाली स्कीमों का पिटारा

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने दिल्ली बजट-2026 पेश कर दिया है। मुख्यमंत्री ने 24 मार्च को अपना दूसरा वार्षिक बजट पेश किया। बजट में 9वीं की छात्राओं को साइकिल, 10वीं के बच्चों को लैपटॉप समेत कई मुफ्त वाली स्कीमों का पिटारा सीएम रेखा गुप्ता ने खोला। ‘ग्रीन लेंस’ पर केंद्रित दिल्ली सरकार ने अपने ऐतिहासिक बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर शिक्षा तक के लिए कई बड़े ऐलान किए गए। रेखा गुप्ता ने विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाने के साथ ही एमसीडी और जल बोर्ड के लिए भी भारी फंड का ऐलान किया है। साथ ही यमुना को साफ करने का भी एजेंडा पेश किया।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली में पानी सप्लाई पर बड़ा संकट, चंद्रावल प्लांट हुआ ठप

Delhi Water Supply Crisis: गर्मी की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वॉटर सप्लाई संकट शुरू हो गया है। चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (Chandrawal Water Treatment Plant) में पाइपलाइन फटने (pipeline burst) से दिल्ली के बड़े हिस्से में पानी सप्लाई ठप हो गई है। इससे करीब 3 दिन तक लाखों लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ेगी। लोगों को अब अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

AIIMS में 10 दिन भर्ती रहने के बाद हरीश राणा ने ली अंतिम सांस

हरीश राणा ने 31 साल की उम्र में एम्स में अंतिम सांस ली। हरीश राणा 13 साल से कोमा में थे। भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश राणा पहले व्यक्ति थे। भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया. वे 2013 से कोमा में थे और पिछले 13 वर्षों से लाइफ सपोर्ट सिस्टम के सहारे थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

यमुना सफाई पर खर्च होंगे 300 करोड़: Delhi Budget 2026 LIVE: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने आज दिल्ली बजट-2026-27 पेश कर दिया है। दिल्ली की मुख्य़मंत्री विधानसभा में अपना दूसरा वार्षिक बजट पेश कर रहीं हैं। रेखा गुप्ता ने 1 लाख 3 हजार 700 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। 25 मार्च को इसपर चर्चा होगी। इससे पहले वित्त वर्ष 2025-26 का बजट 1,00,000 करोड़ रुपये का था। रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि बजट में निगम को 11666 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी को 5921 करोड़ रुपये मिलेंगे। यमुना सफाई के लिए 300 करोड़ रुपये रखे गए हैं। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली बजट-2026:  Delhi Budget 2026: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने दिल्ली बजट-2026-27 पेश कर दिया है। दिल्ली की मुख्य़मंत्री विधानसभा में अपना दूसरा वार्षिक बजट पेश किया। रेखा गुप्ता ने 1 लाख 3 हजार 700 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इससे पहले वित्त वर्ष 2025-26 का बजट 1,00,000 करोड़ रुपये का था। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली-मुंबई साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़:  Delhi Cyber fraud gang busted: दिल्ली पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश किया है। साउथ-वेस्ट जिले की साइबर थाना टीम ने मामले में 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह दिल्ली और मुंबई से मिलकर काम कर रहा था और लोगों को निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर ठगी करता था। इस गैंग ने 60 साल के वरिष्ठ नागरिक को फेसबुक पर फर्जी विज्ञापन दिखाकर अपने जाल में फंसाया और उनसे ₹22.67 लाख की ठगी कर ली थी।  (पढ़े पूरी खबर)

राष्ट्रीय राजधानी में फिर बारिश का अलर्ट: मार्च के अंतिम सप्ताह में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी राज्यों में भी हल्की से तेज बारिश के कारण ठंड ने एक बार फिर से दस्तक दी है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण दिल्ली में 6 साल बाद सबसे ठंडा मार्च रहा। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m