Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (22 मार्च 2026) की खबरों में सीएम रेखा गुप्ता 24 मार्च को पेश करेंगी दिल्ली का बजट; पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता; दिल्ली  सरकार ने पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के 3700 करोड़ बकाया भुगतान को दी हरी झंडी; तेल संकट के बीच दिल्ली में PNG कनेक्शन का विस्तार तेज प्रमुख रहा।

1. सीएम रेखा गुप्ता 24 मार्च को पेश करेंगी दिल्ली का बजट

दिल्ली विधानसभा बजट सत्र 23-25 मार्च तक चलेगा। वहीं सीएम रेखा गुप्ता 24 मार्च को दिल्ली का बजट (Delhi Budget) पेश करेंगी। बजट की तैयारियों को लेकर अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने तैयारियों की समीक्षा की, जिसमें डिजिटल आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दिया। सदस्यों के लिए टैबलेट लगाए गए हैं और देश का पहला इन-हाउस एआई चैटबॉट ‘विधान साथी’ पेश किया जाएगा। सत्र की शुरुआत ‘वंदे मातरम’ गायन से होगी। 

पढ़े पूरी खबर….

2. पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दिल्ली मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी के सर्वांगीण विकास, जिसमें बुनियादी ढांचे का विस्तार और शासन संबंधी प्राथमिकताएं शामिल हैं, पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और दिल्ली के प्रति विशेष स्नेह से निरंतर प्रेरणा मिलती है।

पढ़े पूरी खबर….

3. दिल्ली  सरकार ने पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के 3700 करोड़ बकाया भुगतान को दी हरी झंडी

दिल्ली सरकार ने ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के लिए 3700 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान को मंजूरी दे दी है। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) की मंजूरी में कैबिनेट इसकी मंजूरी दे दी है। दिल्ली सरकार के ऊपर कुल 3700 करोड़ रुपये का बकाया है। मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 500 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। बाकी बची 3203.33 करोड़ रुपये की राशि भविष्य के बजट प्रविधानों के आधार पर किस्तों में दी जाएगी।

पढ़े पूरी खबर….

4. तेल संकट के बीच दिल्ली में PNG कनेक्शन का विस्तार तेज

राष्ट्रीय राजधानी में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने बड़ा फैसला लिया है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के जरिए पाइप वाली प्राकृतिक गैस (PNG) कनेक्शनों के विस्तार को तेज करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई हैं, जिससे आने वाले दिनों में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

पढ़े पूरी खबर….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

दिल्ली पालम अग्निकांड पर सियासी घमासानः दिल्ली पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद प्रदेश की सिय़ासत गर्म है। राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पालम अग्निकांड पर कांग्रेस ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने बीजेपी और आप दोनों पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्हें संवेदनहीन और जिम्मेदारी से बचने वाला बताया है।  (पूरी खबर पढ़े)

UPSC Exam पास करने वाले अभ्यर्थियों को सीएम रेखा गुप्ता ने सम्मानित कियाः  दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने ‘दिल्ली के गौरव – यूपीएससी अचीवर्स अभिनंदन समारोह 2026 में सिविल सेवा परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। रेखा गुप्ता ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 56 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और परिवार के त्याग की सराहना की। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी की आपत्तिजनक AI फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कियाः पीएम मोदी की आपत्तिजनक एआई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 950 दूर जाकर बिहार के अरवल जिले (Arwal district of Bihar) से आरोपी को गिरफ्तार किया। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m