Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (18 फरवरी 2026) की खबरों में ‘सीएम श्री स्कूल योजना’ से दिल्ली के सरकारी स्कूल होंगे हाई-टेक; गड्ढामुक्त होगी दिल्ली; ’ द्वारका कार हादसे में बेटे को गंवाने वाली मां का आरोपी के पिता पर फूटा गुस्सा; ऑनलाइन ऑर्डर, ऑफलाइन कत्ल प्रमुख रहा।

1. ‘सीएम श्री स्कूल योजना’ से दिल्ली के सरकारी स्कूल होंगे हाई-टेक
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) ने सरकारी स्कूलों को हाई-टेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा को डिजिटल और हाई-टेक बनाने के लिए सीएम श्री स्कूल योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 75 स्कूलों में 7000 AI स्मार्ट क्लासरूम, 175 ICT लैब, 100 से अधिक डिजिटल लाइब्रेरी और लैंग्वेज लैब्स बनाए जाएंगे।

2. गड्ढामुक्त होगी दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कें गड्ढामुक्त होंगी। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने 802.18 करोड़ रुपये की व्यापक सड़क सुधार परियोजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत 241 से अधिक प्रमुख सड़कों को ‘वॉल-टू-वॉल कारपेटिंग’ मॉडल पर उन्नत तकनीक से विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य दिल्ली को गड्ढामुक्त, समतल और टिकाऊ सड़कें प्रदान करना है।

3. द्वारका कार हादसे में बेटे को गंवाने वाली मां का आरोपी के पिता पर फूटा गुस्सा
दिल्ली द्वारका कार हादसे में जान गंवाने वाले साहिल धनेशरा (sahil dhaneshra) की मां ने अब आरोपी परिवार की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। मृतिका की मां ने सवाल किया कि आरोपी अब तक बाहर क्यों है और उसके पिता को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पीड़िता ने आरोपी के पिता की ओर से माफी मांगने पर कहा कि ये लोग इमोशनल ड्रामा करके बचना चाह रहे हैं। हालांकि मैं इन्हें किसी भी किमत पर बचने नहीं दूंगी।

4. ऑनलाइन ऑर्डर, ऑफलाइन कत्ल
ऑनलाइन ऑर्डर, ऑफलाइन कत्ल…जी हां ये कहानी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की है। यहां अपराधियों ने ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स Blinkit पर जाकर ऑनलाइन ऑर्डर (online order) करके धारदार हथियार खरीदे। इसके बाद उन चाकूओं से ऑफलाइन कत्ल कर डाला। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की जांच में मामले का खुलासा होने के बाद कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं आर्म्स एक्ट के उल्लंघन के आरोप में FIR दर्ज कर कंपनी को नोटिस भेजने की तैयारी दिल्ली पुलिस कर रही है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बॉबी कबूतर गर्लफ्रेंड समेत गिरफ्तारः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi ) गैंग का गुर्गा बॉबी कबूतर को गर्लफ्रेंड समेत गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 4 लोग गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस के मुताबिक बॉबी कबूतर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के मर्डर से पहले रेकी करने और फिल्म अभिनेत्री दिशा पटानी (Disha Patani) के बरेली स्थित घर पर हुई फायरिंग मामले में भी वांटेड थे। उसका नेटवर्क दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब तक फैला हुआ है। (पूरी खबर पढ़े)
एपीजे स्कूल एडमिट कार्ड विवाद: एपीजे स्कूल एडमिट कार्ड विवाद में आम आदमी पार्टी यानी आप ने शिक्षा मंत्री आशीष सूद (Ashish Sood) और एपीजे स्कूल के रिश्तों पर कई सवाल खड़े किए हैं। ‘‘आप’’ के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने भाजपा पूछा कि शिक्षा मंत्री आशीष सूद का एपीजे स्कूल से क्या रिश्ता है? स्कूल का बच्चों को एडमिट कार्ड देने का होता है, लेकिन एपीजे स्कूल के प्रिंसिपल बच्चों का एडमिट कार्ड लेकर सोमवार देर रात तक शिक्षा मंत्री के घर क्यों बैठे थे? (पूरी खबर पढ़े)
‘फैमिली ट्रिप’ की आड़ में कर रहे ड्रग तस्करीः क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक पति-पत्नी और एक रिसीवर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1,504 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी इंटरनैशनल मार्केट में कीमत करीब साढ़े सात करोड़ रुपये है। दिल्ली में ड्रग्स तस्करी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया. (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


