Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (25 फरवरी 2026) की खबरों में सामूहिक मर्डर से दहली दिल वालों की दिल्ली; रेखा गुप्ता सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का बढ़ाया दायरा; केरल के बाद अब दिल्ली का भी बदलेगा नाम; दिल्ली में महिलाओं के लिए ‘ई-बाइक दीदी’ प्रमुख रहा।

1. सामूहिक मर्डर से दहली दिल वालों की दिल्ली

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सामूहिक मर्डर से दहल उठी है। दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के समयपुर बादली (Samaypur Badli) में पति ने पत्नी और 3 बेटियों की गला रेतकर नृशंस हत्या कर फरार हो गया। चारों के शव घर के कमरे में खून से सने हुए मिले। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब बुधवार सुबह करीब 7 बजे अनीता का एक रिश्तेदार उनके घर पहुंचा। दरवाजा खुला होने पर वह अंदर गया तो सामने का दृश्य देख हैरान रह गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

पढ़े पूरी खबर…..

2. रेखा गुप्ता सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का बढ़ाया दायरा

रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली में विधवा और दिव्यांग पेंशनधारियों को आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojna) से जोड़ने की मंजूरी दे दी है। कैबिनेट बैठक में लिए गए इस निर्णय के तहत अब लगभग 3.96 लाख विधवा महिलाओं और 1.31 लाख दिव्यांग व्यक्तियों के परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

पढ़े पूरी खबर…..

3. केरल के बाद अब दिल्ली का भी बदलेगा नाम

चांदनी चौक से भाजपा सांसद और कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का नाम बदलकर “इंद्रप्रस्थ” करने पर विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत की राजधानी की ऐतिहासिक और सभ्यतागत पहचान को पुनर्स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा। 

पढ़े पूरी खबर…..

4. दिल्ली में महिलाओं के लिए ‘ई-बाइक दीदी’ 

दिल्ली में भविष्य में महिलाएं बाइक टैक्सी चलाती नजर आ सकती हैं। सरकार महिला पर्यटकों की सुरक्षा बढ़ाने और पर्यावरण के अनुकूल लास्ट माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के उद्देश्य से ‘ई-बाइक दीदी’ योजना लाने पर विचार कर रही है। इस प्रस्तावित योजना के तहत महिलाओं को इलेक्ट्रिक बाइक उपलब्ध कराई जा सकती है, जिससे वे बाइक टैक्सी या शॉर्ट डिस्टेंस राइड सेवाएं चला सकें। 

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

नजफगढ़ ड्रेन कॉरिडोर से सफर होगा आसानः दिल्ली में ट्रैफिक और प्रदूषण कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई वित्त व्यय समिति की बैठक में नजफगढ़ नाले के दोनों किनारों पर दो-लेन सड़क बनाने को मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना पर कुल 453.95 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार का कहना है कि यह सड़क राजधानी में वैकल्पिक मार्ग तैयार करेगी और कई इलाकों के बीच आवागमन आसान बनाएगी। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली में 6 नए CAAQMS स्टेशन शुरूः दिल्ली सरकार राजधानी में वायु प्रदूषण को कम करने के निरंतर प्रयासों के तहत 6 नए सतत परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन (CAAQMS) शुरू कर चुकी है। इस नए कदम के साथ राजधानी में ऐसे स्टेशनों की कुल संख्या 46 हो गई है, जो देश में किसी भी शहर की तुलना में सबसे ज्यादा है। सरकार का कहना है कि नए स्टेशनों के माध्यम से हवा में PM2.5, PM10, NO₂, SO₂, CO और O₃ जैसी प्रदूषक तत्वों की निरंतर निगरानी की जाएगी। (पूरी खबर पढ़े)

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमलाः जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर जानलेवा हमला हुआ है। दिल्ली के ISBT कश्मीरी गेट के पास रात 10 बजे बदमाशों ने लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गनीमत रही कि गैंगस्टर के वकील को कोई चोट नहीं आई। हालांकि गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m