Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (19 फरवरी 2026) की खबरों में दिल्ली के सरकारी आयोजनों में ‘वंदे मातरम’ के सभी 6 छंद गाना अनिवार्य, सरकारी जमीन और भवनों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, दिल्ली सरकार की विमन इन डिस्ट्रेस योजना में वेरिफिकेशन गड़बड़ी, दिल्ली में नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में बदहाली का आलम प्रमुख रहा।

दिल्ली के सरकारी आयोजनों में ‘वंदे मातरम’ के सभी 6 छंद गाना अनिवार्य

प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा विभाग (DTTE), दिल्ली सरकार ने अपने अधीन आने वाले सभी संस्थानों के लिए अहम निर्देश जारी किया है। विभाग ने कहा है कि सरकारी कार्यक्रमों के दौरान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को अधूरा नहीं, बल्कि सभी छह छंदों सहित पूर्ण रूप में गाया जाए। प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा विभाग (DTTE), दिल्ली सरकार ने मंगलवार को एक अहम आदेश जारी करते हुए कहा है कि सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को अधूरा नहीं, बल्कि पूर्ण रूप से गाया जाए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह निर्देश सरकारी दफ्तरों, प्रशिक्षण संस्थानों और शैक्षणिक संस्थाओं सभी पर लागू होगा, जहां कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत से होती है।

पढ़े पूरी खबर…..

सरकारी जमीन और भवनों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

दिल्ली सरकार ने राजधानी में सरकारी जमीन और भवनों के बिखरे आंकड़ों को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने अपनी करीब 14 हजार अचल संपत्तियों को नई एसेट मैनेजमेंट प्रणाली में दर्ज कर लिया है। इस पहल का उद्देश्य सरकारी भूमि और भवनों का समग्र डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना है, ताकि उनके उपयोग, रखरखाव और योजना निर्माण में पारदर्शिता और दक्षता लाई जा सके। अधिकारियों का मानना है कि इससे भूमि संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ-साथ अनधिकृत कब्जों और विवादों को रोकने में भी मदद मिलेगी।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली सरकार की विमन इन डिस्ट्रेस योजना में वेरिफिकेशन गड़बड़ी

दिल्ली सरकार की विमन इन डिस्ट्रेस योजना (Women in Distress scheme) के तहत 2500 रुपये प्रतिमाह पेंशन पाने वाली महिलाओं के वेरिफिकेशन में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। पहले वेरिफिकेशन के बाद 63,844 महिलाओं को अपात्र बताया गया था। दोबारा जांच में इनमें से 82% से अधिक महिलाएं वास्तव में पेंशन के पात्र पाई गईं। अधिकारियों ने कहा कि अब महिलाओं द्वारा अपनी पात्रता साबित करने के बाद पेंशन बहाल की जा रही है। पेंशन पाने वाली महिलाओं के वेरिफिकेशन में गड़बड़ियां सामने आई हैं। इसके चलते सरकार को उन महिलाओं की पेंशन दोबारा जारी करनी पड़ रही है।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली में नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

दिल्ली सरकार ने दिल्ली फूड सिक्योरिटी रूल-2026 लागू करने के बाद अब नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया के लिए सटीक SOP जारी कर दी है। अब नए राशन कार्ड के लिए केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मान्य होगा। रजिस्ट्रेशन करने वाले परिवार के मुखिया को अपने साथ परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड जमा करने होंगे। आवेदन की जांच तीन स्तरों पर होगी। अंतिम निर्णय यह तय करेगा कि आवेदन स्वीकार किया जाए या नहीं, और इसे डिस्ट्रिक्ट लेवल कमिटी करेगी।

पढ़े पूरी खबर…..

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में बदहाली का आलम

दिल्ली में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट में शामिल हो रहे लोगों ने यातायात व्यवस्था को लेकर शिकायतें की हैं। लोगों ने बताया कि भारत मंडपम के बाहर सड़क पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, जिसके चलते टैक्सी नहीं मिल रही है। इस वजह से कैब की तलाश में लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यातायात से जुड़ी अव्यवस्था को लेकर अपनी पीड़ा साझा की है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

नई ट्रीटमेंट फैसिलिटी को मंजूरी: दिल्ली सरकार ने राजधानी में पर्यावरणीय ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने का दावा किया है। इसी क्रम में शहर में नई कॉमन बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी (CBWTF) स्थापित करने की योजना बनाई गई है, ताकि अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों से निकलने वाले जैव-चिकित्सीय कचरे का सुरक्षित निपटान सुनिश्चित किया जा सके। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस विषय पर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में नेशनल प्रोडक्टिविटी काउंसिल (NPC), पर्यावरण विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में बायो-मेडिकल कचरे के वैज्ञानिक निपटान, प्रदूषण नियंत्रण और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई सुविधाओं की स्थापना पर चर्चा की गई। (पढ़े पूरी खबर)

मजान में शराब बिक्री पर रोक की मांग: मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान गुरुवार से शुरू हो गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों, खासकर मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पाक महीना समाज में एकजुटता, करुणा और भाईचारे की भावना को और मजबूत करे। इसी बीच दिल्ली में रमजान के दौरान शराब की दुकानों को बंद करने की मांग उठी है। All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से अपील की है कि जैसे सावन के महीने में कई जगहों पर धार्मिक भावनाओं के मद्देनजर पाबंदियां लगाई जाती हैं, उसी तरह रोजे के दौरान भी राजधानी में शराब के ठेके बंद कराए जाएं। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली द्वारका स्कॉर्पियो कांड: दिल्ली के द्वारका में 23 साल के साहिल धनेशरा की मौत के मामले में किशोर न्याय बोर्ड (JJB) ने 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी के व्यवहार पर सख्त टिप्पणी की है। बोर्ड ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि आरोपी के मन में अपनी हरकत पर कोई पछतावा नहीं था और वह लोगों की जिंदगी की कीमत को समझने में असमर्थ है। किशोर का यह रवैया बोर्ड के लिए गंभीर चिंता का विषय माना गया। इसके बाद आरोपी को सुधार और काउंसलिंग के लिए निगरानी गृह भेजा गया है ताकि उसे संवेदनशील बनाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली में स्मार्ट हो रहा चिड़ियाघर: चिड़ियाघर में घूमने आए विजिटर्स अब वन्यजीवों के बाड़े के बाहर QR कोड वाले साइन बोर्ड से वन्यजीवों की सारी जानकारी तुरंत पढ़ सकेंगे। रेनोवेशन और विजिटर्स की सुविधा के लिए नए साइन बोर्ड बदलने के साथ पहली बार कई साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। 1000 से अधिक साइन बोर्ड लगाने का काम शुरू हो चुका है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m