Delhi-NCR Weather: तपती गर्मी (Heat) से परेशान देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में सुबह-सुबह राहत मिली है। आज सुबह (रविवार) को मौसम ने करवट बदलते हुए पूरी दिल्ली समेत एनसीआर में राहव वाली बारिश कराई। इससे लोगों को उसम वाली गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज राजधानी में बादल छाए रहेंगे और दोपहर तक कई जगहों पर बारिश जारी रह सकती है।
इसके साथ ही IMD ने 15-20 मार्च के बीच दिल्ली समेत यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, पहाड़ी राज्यों और झारखंड में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, आंधी और ओले गिरने की संभावना है जताई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से काफी राहत मिलेगी। कई राज्यों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
आज सुबह से ही राष्ट्रीय़ राजधानी में बिजली कड़कने के साथ गरज और तेज हवाएं चल रही हैं। हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक है, और कुछ झोंके 50 किमी प्रति घंटा तक भी चल रहे हैं। दिल्ली के मयूर विहार, आनंद विहार, न्यू अशोक नगर समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान और 29°C से 31°C और न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C के बीच रहने की संभावना है। 16 मार्च को भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
17 मार्च के मौसम का हाल
मंगलवार (17 मार्च) को भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है, दिन भर तेज हवाएं चलती रहेंगी। अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बुधवार (18 मार्च) को शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है, अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बिहार-झारखंड का मौसम
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि झारखंड के कई जिलों में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में रविवार को बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है, और उसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में, सेराईकेला जिले में राज्य का सबसे अधिक तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार की बात करें तो अगले हफ्ते कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री तो न्यूनत तापमान 21 डिग्री तक जाएगा।

पंजाब-हरियाणा में भी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 15 से 19 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश होने वाली है। इस बीच उत्तर प्रदेश, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में भी हल्की बारिश, गरज-चमक और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना है।
पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम बदलेगा। 15 और 16 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख जैसे क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओले पड़ने की संभावना है। 17 मार्च से 19 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी 15-16 मार्च को गरज-चमक के साथ ओले पड़ेंगे। दोनों ही राज्यों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
एमपी में 18 मार्च को बारिश का अलर्ट
एमपी में मौसम का असर देखने को मिलेगा। 18 मार्च के बाद यहां 19 और 20 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 तो न्यूनतम 22 डिग्री पर रहेगा।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

