Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव हो रहा है। दो दिनों से चल रही तेज हवाओं के कारण मौसम में हल्की ठंडक और प्रदूषण देखने को मिली। वहीं देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आज से गर्मी का सितम दिखेगा। इस दौरान 33 डिग्री तक तापमान जा सकता है। अगले हफ्ते तक लगातार मौसम इसी तरह रहने की संभावना है।

भारती मौसम विभाग ( IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में भारी बढ़ोतरी होगी। इससे एनसीआर में गर्मी अपना कहर बरपाएगी। दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए अगले कुछ दिन मुसीबत भरे साबित हो सकते हैं। एक तरफ गर्मी की मार तो दूसरी तरफ उमस लोगों को परेशान करेगी।

दिल्ली-एनसीआर में रविवार (12 अप्रैल) की सुबह 6 बजे मौसम ठंडा बना रहेगा। इसके बाद गर्मी बढ़ने वाली है। सुबह का तापमान 21 डिग्री के करीब है। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बिल्कुल भी आसार नहीं है। मौसम में 49 प्रतिशत नमी देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ने वाली है। दोपहर में तेज धूप देखने को मिलेगी।

अगले कुछ दिनों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार (13 अप्रैल) से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग द्वारा जारी 7 दिनों की भविष्यवाणी के अनुसार 11 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि 13 और 14 अप्रैल को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और तापमान 35 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m