Delhi Palam Fire Incident: दिल्ली पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद प्रदेश की सिय़ासत गर्म है। राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पालम अग्निकांड पर कांग्रेस ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने बीजेपी और आप दोनों पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्हें संवेदनहीन और जिम्मेदारी से बचने वाला बताया है। कांग्रेस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव (Devender Yadav) ने फायर सिस्टम सुधार और जवाबदेही की मांग की है।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाला है कि पालम गांव में आग से प्रभावित परिवारों को राहत और सहानुभूति देने के बजाय बीजेपी और आप के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि आग लगने के बाद दमकल विभाग के मौके पर पहुंचने में देरी हुई और हाइड्रोलिक लिफ्ट की खराबी के कारण राहत कार्य प्रभावित हुआ. यादव ने कहा कि जिम्मेदारी लेने के बजाय बीजेपी सरकार बहाने बना रही है। जबकि आम आदमी पार्टी की पूर्व सरकार ने भी वर्षों तक विभाग को मजबूत नहीं किया। देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली फायर ब्रिगेड में कर्मचारियों और उपकरणों की कमी के लिए पिछले 11 वर्षों की सरकारें जिम्मेदार हैंय़ उन्होंने आरोप लगाया कि 2012 के बाद से भर्ती नहीं होने के कारण विभाग पूरी तरह कमजोर हो गया है, जिसका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
11 साल की लापरवाही ने खोखला किया फायर सिस्टम
उन्होंने बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले एक साल में सिर्फ बड़ी घोषणाएं की गई हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित परियोजनाओं का भी असर कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और नगर निगम में भ्रष्टाचार के चलते बिना उचित अग्नि सुरक्षा उपायों के इमारतों को संचालन की अनुमति दी गई। इसके कारण पिछले कुछ वर्षों में कई बड़े अग्निकांड हुए, जहां दमकल विभाग समय पर पहुंचने में असफल रहा।
गैस संकट के बीच बंद हुई अटल कैंटीन
यादव ने रसोई गैस की कमी के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि सरकार भले ही कमी से इनकार कर रही हो, लेकिन हकीकत यह है कि अटल कैंटीन जैसी योजनाओं को बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह गरीबों के लिए बड़ा झटका है, जो सस्ती दरों पर भोजन पर निर्भर थे।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

