Fake Bomb Blast Threat in India Man Arrested: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में स्कूलों, सरकारी ऑफिसों और हाई कोर्ट में फर्जी बम की धमकी देने वाले आरोपी को कर्नाटक के मैसूर से गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने कर्नाटक पुलिस के सहयोग से आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफल हुई है। आरोपी श्रीनिवास लुईस (Srinivas Lewis) को गुरुवार को मैसूर के वृंदावन लेआउट में स्थित एक मकान से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से एक लैपटॉप और कई सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इन सभी को जब्त कर लिया गया है।
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे मैसूर कोर्ट में पेश किया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस उसे दिल्ली लेकर आ रही है। आरोपी से आगे की पूछताछ दिल्ली में की जाएगी।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी के लैपटॉप को खंगाला जा रहा है। अभी तक की जांच में 1,100 ई-मेल भेजे जाने की बात सामने आई है। आरोपी ने ये ई-मेल क्यों भेजे, इसके पीछे उसका क्या मकसद था। ऐसे ही कई सवालों के जवाब के लिए आरोपी से जल्द पूछताछ शुरू की जाएगी। पुलिस जांच में पता चला है कि बंगलूरू का रहने वाला श्रीनिवास पोस्टग्रेजुएट है. फिलहाल बेरोजगार है। वह अपनी मां के साथ रहता है। उसकी मां रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी है। मां की आने वाली पेंशन पर ही घर चलता है। पुलिस की शुरुआती जांच से लगता है कि वह शायद मानसिक तनाव से जूझ रहा था। इसी वजह से उसने इस तरह का काम किया है। पुलिस का कहना है कि उसने जान-बूझकर अदालतों और स्कूलों, कॉलेजों को निशाना बनाया, ताकि ज्यादा दहशत फैलाई जा सके। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
हाई कोर्ट के जज को भी भेजा था धमकी भरा ई-मेल
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी श्रीनिवास लुईस को गुरुवार को मैसूर के वृंदावन लेआउट में स्थित एक मकान से पकड़ा गया है। जांच करने पर पता चला है कि आरोपी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग जगहों से धमकी भरे ई-मेल और मैसेज भेजता था। दिल्ली हाई कोर्ट के जज को भी आरोपी द्वारा एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था। जज की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि, कई हफ्तों तक चली तकनीकी पड़ताल के बाद श्रीनिवास लुईस की पहचान हो पाई। पूछताछ करने पर आरोपी धमकी भरे मैसेज भेजने की बात कबूल की है।
धमकियों की वजह से करने पड़े थे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बता दें कि झूठी धमकियों की वजह से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने पड़े, कई जगहों से लोगों को बाहर निकालना पड़ा और कई संस्थानों का कामकाज भी ठप हो गया। फिलहाल आरोपी को मैसूरु की स्थानीय अदालत में पेश किया गया और बाद में हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि धमकी प्राप्त करने वाले सभी स्थानों का पता लगाने और विभिन्न राज्यों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने के प्रयास जारी हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

