PM Modi Objectionable AI Image: पीएम मोदी की आपत्तिजनक एआई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 950 दूर जाकर बिहार के अरवल जिले (Arwal district of Bihar) से आरोपी को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी युवक को मौलानाचक गांव से गिरफ़्तार किया। आरोपी की पहचान सिद्धनाथ कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कुमार को आगे की जांच के लिए दिल्ली लाया गया है।

लोधी कॉलोनी स्थित स्पेशल सेल में आरोपी के ख़िलाफ़ एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने एक बयान में बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि कुमार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का इस्तेमाल करके प्रधानमंत्री मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाईं और उन्हें सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट्स से पोस्ट किया।

पुलिस को शक है कि यह सामग्री लोगों को गुमराह करने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के इरादे से अपलोड की गई थी। आरोपी ने BJP की एक महिला विधायक और विदेश की एक महिला नेता की मॉर्फ्ड (बदली हुई) तस्वीरें भी शेयर की थीं। बयान में कहा गया है कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह फोटो कितनी दूर तक फैली और किन नेटवर्क्स के ज़रिए इसे फैलाया गया। पुलिस ने बताया कि कुमार के ख़िलाफ़ BNS की धारा 336(4) (जालसाज़ी), 356 (मानहानि) और 351(1) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m