Delhi Dating App Robbery Case: दिल्ली पुलिस ने डेटिंग ऐप के जरिए अपहरण और लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। राष्ट्रीय राजधानी में गिरोह ने पहले तो डेटिंग ऐप पर हुस्न का जाल फेंका, जब युवक फंस गया तो हवस और हनीट्रैप में फंसाकर उससे 7 लाख रुपये लूट लिए। युवक जिसे बाबू-शोना कहता था, वहीं चार युवकों के साथ मिलकर उसे गच्चा दे गई। पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दो कार और पांच मोबाइल बरामद किया है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना 25 मार्च की है। पीड़ित की पहचान अनुरूप नारूला के रूप में हुई है। शिकायत के अनुसार, वह डेटिंग ऐप पर ‘Sherry’ नाम की प्रोफाइल से संपर्क में आई महिला से मिलने नेहरू प्लेस पहुंचा था। जैसे ही वह तय स्थान पर पहुंचे, वहां मौजूद महिला के चार साथियों ने उन पर हमला कर दिया और जबरन कार में बैठा लिया।
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसका गला दबाया और जान से मारने की धमकी देकर उससे करीब 7 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। यह रकम यूपीआई ट्रांजैक्शन, एटीएम निकासी और क्रेडिट कार्ड पेमेंट के जरिए ली गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक को नेहरू प्लेस के पास ही छोड़कर फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने उसे पुलिस में शिकायत न करने की धमकी भी दी. इसके बाद पीड़ित ने कालकाजी थाने में मामला दर्ज कराया।
लूट के बाद धमकी देकर छोड़ा
शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में धारा 309(4), 309(6), 140(3) और 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, फोन नंबर और डिजिटल ट्रांजेक्शन की बारीकी से जांच की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने ऋषभ राघव को वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी के साथ पकड़ा। उसकी निशानदेही पर बाकी साथियों नवोजित, संजय उर्फ जोई और हरलीन कौर उर्फ जेनी को मालवीय नगर से गिरफ्तार किया गया।
दिल्ली पुलिस की पूछताछ में हुआ अहम खुलासा
पूछताछ में हरलीन कौर ऊर्फ जेनी ने खुलासा किया कि वह डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर मिलने के लिए बुलाती थी। तय स्थान पर उसके साथी पहुंचकर पीड़ितों से लूटपाट करते थे। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का यही तरीका था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो कारें और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। लूटी गई रकम का वित्तीय ट्रेल भी आरोपियों के बैंक खातों में ट्रैक कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

