Delhi Traffic Rules: दिल्ली में ट्रैफिक नियम सख्त होने जा रहा है। रेखा गुप्ता सरकार ऐसे नए नियम लाने की तैयारी में है, जिससे बार-बार चालान टालने वालों पर सीधा असर पड़ेगा। चालान समय पर न भरने पर PUC, FASTag और इंश्योरेंस रिन्यूअल रुकेगा। साथ ही 5 चालान पर लाइसेंस सस्पेंड भी हो सकता है।

नए प्रस्ताव के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति ट्रैफिक चालान समय पर नहीं भरता है, तो उसकी गाड़ी से जुड़े कई जरूरी काम रुक सकते हैं। जैसे PUC सर्टिफिकेट, FASTag और इंश्योरेंस का रिन्यूअल नहीं हो पाएगा। आसान भाषा में कहें तो आपकी गाड़ी सड़क पर चलने के लायक कागजों में ही अटक जाएगी। इससे लोग मजबूरी में समय पर चालान भरने को मजबूर होंगे।

सरकार सिर्फ पैसे का दबाव नहीं बना रही, बल्कि आदत सुधारने पर भी फोकस कर रही है। अगर किसी ड्राइवर के एक साल में 5 चालान हो जाते हैं, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है। यह नियम खासतौर पर उन लोगों को टारगेट करेगा जो बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं और फिर चालान को हल्के में लेते हैं।

पूरे एनसीआर में दिखेगा प्रभाव

यह सख्ती सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगी। नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे NCR शहरों से रोज आने-जाने वाले वाहन चालकों पर भी इसका असर पड़ेगा। यानी पूरे NCR में ट्रैफिक नियमों को नजरअंदाज करना अब आसान नहीं रहेगा।

लोक अदालत के ‘शॉर्टकट’ पर लगेगी रोक

अभी तक कई लोग चालान भरने से बचते थे और लोक अदालत का इंतजार करते थे। जहां अक्सर कम जुर्माने में मामला निपट जाता था. आंकड़ों के मुताबिक, करीब 52 फीसदी मामलों में चालान बिना जुर्माने के ही खत्म हो गए थे। इसी वजह से लोग सीधे भुगतान करने से बचते थे। अब सरकार इस लूपहोल को खत्म करना चाहती है ताकि लोग नियमों को गंभीरता से लें और चालान टालने की आदत खत्म हो।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m