आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की शाही मिठाई मिल रही है. दिल्ली के मौजपुर स्थित शगुन स्वीट्स में मुकेश बंसल की बहुत ही फेमस मिठाई की दुकान है. 24 कैरेट सोने के गहने तो आपने पहने ही होंगे, लेकिन क्या आपने कभी 24 कैरेट सोना खाया है. वह भी पूरे स्वाद के साथ. अगर नहीं तो यह मिठाई इतनी लग्जरी और शाही ठाठ वाली है. यहां दुकान के शेफ जगन्नाथ द्वारा 24 कैरेट सोने की लग्जरी मिठाई बनाई जाती है, जिसकी कीमत 38000 रुपये किलो है. इसके अलावा भी यहां 120 तरह की अलग मिठाई आपको मिल जाएगी. इस सोने की मिठाई को प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स के साथ ही देसी घी में बनाया जा रहा है.
जितने रुपए में आप एक स्मार्टफोन खरीद लेंगे. उतनी इस सोने की मिठाई की कीमत है. आपको जानकर हैरानी होगी कि सोने की मिठाई की कीमत 38000 रुपए है.
दिल्ली के मौजपुर स्थित शगुन स्वीट्स द्वारा इस अनोखी मिठाई को बनाया जा रहा है. हालांकि इस लग्जरी मिठाई को खास आदेश पर ही बनाया जाता है. यानी जब कोई आदेश देता है इसे बनाने का, तभी इसे उसके लिए बनाया जाता है.
शगुन स्वीट्स के मालिक मुकेश बंसल ने बताया कि उनके यहां करीब 120 या 135 वैरायटी की मिठाइयां बनती हैं, लेकिन यह सारी मिठाइयां हर जगह आपको किसी न किसी फ्लेवर में या रंग रूप में मिल जाएंगी. ऐसे में हमने सोचा कि क्यों ना कुछ अलग और हटकर किया जाए. तब हम लोगों ने एक मीटिंग शेफ के साथ की. यानी उस शेफ के साथ जो उनके यहां मिठाइयां बनाते हैं. तब उन्होंने बताया कि उन्होंने दुबई में लंबे वक्त तक एक मिठाई की दुकान पर काम किया था. वहां पर मिठाइयों पर वह चांदी का वर्क नहीं, बल्कि सोने का वर्क लगाते थे और प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स डालते थे. देसी घी में उसे बनाकर पब्लिक तक पहुंचाने थे और वहां के लोगों को यह मिठाई काफी पसंद आई थी.
यह गोल्डन मिठाई यानी सोने की मिठाई को बनाने वाले शेफ जो कि कई सालों से शगुन स्वीट्स पर काम कर रहे हैं, जिन्होंने गोल्डन मिठाई से देश की राजधानी दिल्ली को रूबरू कराया है. उनका नाम जगन्नाथ है. उन्होंने बताया कि इस सोने की मिठाई को बनाने में काफी वक्त लगता है. जो ड्राई फ्रूट्स इसमें डाले जाते हैं. वो सीक्रेट होते हैं. क्योंकि उनकी सीक्रेट रेसिपी है. इसीलिए सारे ड्राई फ्रूट्स का नाम वह नहीं बता सकते हैं.
शगुन स्वीट्स के मालिक मुकेश बंसल ने बताया कि जब उन्होंने इस सोने की मिठाई को लॉन्च किया था. तब सोना सस्ता चल रहा था, जिस वजह से इस मिठाई की कीमत 16000 रुपए किलो थी, लेकिन अब सोना महंगा हो गया है तो सोने का वर्क भी महंगा हो गया है. इस वजह से इसकी कीमत 38000 रुपए किलो हो गई है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


