मॉनसून के दौरान मिंटो ब्रिज पर पिछले कई सालों से होने वाले गंभीर जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए PWD ने ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने का मास्टर एक्शन प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत पुरानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में पानी की निकासी को बेहतर बनाया जाएगा। इनमें प्रमुख इलाकों में शामिल हैं. अजमेरी गेट, पहाड़गंज, सीता रोड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, जेएलएन मार्ग इन इलाकों में मॉनसून के दौरान जल निकासी का ठीक से प्रबंधन न होने के कारण पानी मिंटो ब्रिज तक पहुँचता है, जिससे बारिश के समय यहां गंभीर जलबंद स्थिति बन जाती है।

मॉनसून के दौरान मिंटो ब्रिज पर होने वाले गंभीर जलभराव की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए PWD ने पुरानी दिल्ली के लिए ड्रेनेज डिवेलपमेंट प्लान तैयार किया है। इस योजना पर करीब 29.14 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। काम को तेजी से पूरा करने के लिए तीन महीने का डेडलाइन तय किया गया है। यह प्लान पुराने और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में पानी की निकासी को बेहतर बनाने और बारिश के दौरान मिंटो ब्रिज पर होने वाले जाम और जलभराव को रोकने के लिए विकसित किया गया है।

ड्रेन से की जाएगी पानी की निकासी

PWD के अफसरों के अनुसार, पुरानी दिल्ली में बारिश का पानी समय पर निकलना मुश्किल है, क्योंकि यह इलाका घनी आबादी वाला है और ड्रेनेज सिस्टम विकसित करना चुनौतीपूर्ण है। इसलिए विभाग ने पुरानी दिल्ली की उन सड़कों पर ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने का एक्शन प्लान तैयार किया है, जहां पानी की निकासी संभव है।

योजना की विशेषताएं:

सड़कों के किनारे नई तकनीक के ड्रेन बनाए जाएंगे।

ड्रेन निर्माण के लिए लंबा-चौड़ा कंस्ट्रक्शन करने की जरूरत नहीं होगी।

जहां पहले से छोटे-छोटे ड्रेन बने हैं, वहां बड़ा यू-शेप कंक्रीट ड्रेन स्थापित किया जाएगा।

नए ड्रेन की गहराई और चौड़ाई पुराने ड्रेन की तुलना में अधिक होगी, जिससे पानी की निकासी क्षमता बढ़ जाएगी।

PWD द्वारा तैयार इस मास्टर प्लान के तहत पुरानी दिल्ली के प्रमुख इलाकों में ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। अनुमानित खर्च इस प्रकार है:

इलाका / सड़क खर्च (रुपये में)

अजमेरी गेट से सीता रोड         3,76,85,806

JLN मार्ग से कमला मार्केट रोटरी अरुणा आसफ अली रोड       4,31,89,592

जोरावर सिंह मार्ग – पुल मीठाई – गोखले रोड     1,42,02,826

SPM मार्ग – कौड़िया पुल – छत्ता रेल ब्रिज         4,09,86,319

कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन – रिंग रोड       2,96,78,784

रंजीत सिंह मार्ग 2,96,78,784

बुलेवार्ड रोड – सेंट स्टीफन हॉस्पिटल – भगवान दास चौक         9,65,71,925

कुल अनुमानित लागत: लगभग 29.14 करोड़ रुपये।

PWD ने पुरानी दिल्ली के मुखर्जी रोड से छत्ता रेल ब्रिज, जोरावर सिंह मार्ग से पुल मीठाई और पुल मीठाई से गोखले रोड, कमला मार्केट गोल चक्कर से अरुणा आसफ अली रोड, और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से रिंग रोड तक अलग-अलग ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने का निर्णय लिया है। इस योजना का उद्देश्य इन सभी प्रमुख मार्गों पर मॉनसून के दौरान जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से खत्म करना है।

इन सड़कों पर डिवेलप होगा ड्रेनेज सिस्टम

PWD ने मिंटो ब्रिज के नीचे बरसाती पानी के दबाव को कम करने के लिए पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर नया ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने का योजना तैयार की है। योजना के तहत अजमेरी गेट से सीता रोड (भवभूति मार्ग से रामलीला मैदान तक) JLN मार्ग से अरुणा आसफ अली रोड होते हुए दिल्ली गेट तक (MCD मुख्यालय, सिविक सेंटर के पास) श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड से छत्ता रेल ब्रिज तक, जोरावर सिंह मार्ग से पुल मिठाई और पुल मिठाई से गोखले रोड तक, कमला मार्केट गोल चक्कर से अरुणा आसफ अली रोड तक, कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से रिंग रोड तक इन सभी स्थानों पर नए और अधिक कुशल ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाएगा, ताकि मॉनसून के दौरान जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से समाप्त किया जा सके। नए ड्रेनेज में पुरानी नालियों की तुलना में ज्यादा चौड़ाई और गहराई होगी, जिससे पानी की निकासी तेज़ और बेहतर होगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m