नई दिल्ली। राजधानी में ट्रैफिक जाम कम करने और आवाजाही को आसान बनाने के लिए दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दो अहम परियोजनाओं के लिए फंड को मंजूरी दी गई। इनमें प्रमुख परियोजना सराय काले खां से मयूर विहार फेज-1 तक बारापूला एलिवेटेड रोड (फेज-3) (Barapullah Phase-3) का निर्माण है। इसके लिए सरकार ने संशोधित परियोजना लागत ₹1635.03 करोड़ को मंजूरी दी है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद पूर्वी दिल्ली और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के बीच ट्रैफिक दबाव कम होने और लोगों की यात्रा आसान होने की उम्मीद है। बारापूला कॉरिडोर के विस्तार से खासतौर पर पीक आवर्स में जाम की समस्या में राहत मिलेगी।
सरकार ने पहले ही सराय काले खां से मयूर विहार फेज-1 तक बारापूला एलिवेटेड रोड (फेज-3) के लिए ₹1635.03 करोड़ की मंजूरी दी थी। इसके साथ ही अब महरौली-बदरपुर रोड (MB रोड) पर एलिवेटेड कॉरिडोर और अंडरपास परियोजना को भी हरी झंडी मिल गई है। इस दूसरी परियोजना की अनुमानित लागत ₹1471.14 करोड़ रखी गई है और इसका निर्माण दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारा किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद MB रोड पर भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। यह मार्ग दक्षिण दिल्ली के प्रमुख इलाकों को जोड़ता है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से लाखों लोगों को राहत मिलेगी और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था अधिक आधुनिक और सुगम बनेगी। सरकार द्वारा मंजूर बारापूला एलिवेटेड रोड (फेज-3), मौजूदा बारापूला कॉरिडोर का ही विस्तार है, जो सराय काले खां से मयूर विहार फेज-1 तक बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार से दक्षिण दिल्ली स्थित AIIMS तक सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
इस परियोजना का लाभ केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नोएडा और गाजियाबाद के लोगों को भी बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा। इसके साथ ही सराय काले खां, रिंग रोड, DND और NH-24 के आसपास लगने वाले ट्रैफिक जाम में भी कमी आने की उम्मीद है। सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को 30 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। वहीं MB रोड पर बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर और अंडरपास के साथ मिलकर यह पूरी योजना दिल्ली की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकती है।
AAP पर हमलावर हुईं CM रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान इन परियोजनाओं में हुई गैर-जरूरी देरी को गंभीरता से लिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस देरी की विस्तृत जांच के लिए मामला एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) को भेज दिया गया है, ताकि देरी के कारणों और जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा सरकार इन परियोजनाओं को पारदर्शिता, स्पष्ट वित्तीय व्यवस्था और जवाबदेही के साथ आगे बढ़ा रही है।
इसी कड़ी में महरौली-बदरपुर रोड (MB रोड) पर बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर और अंडरपास को दो चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में साकेत जी-ब्लॉक से संगम विहार तक डबल डेकर इंटीग्रेटेड स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर यातायात का दबाव काफी हद तक कम होगा। परियोजना के पूरा होने के बाद साकेत, आंबेडकर नगर, खानपुर, संगम विहार और पुल प्रह्लादपुर के बीच यातायात अधिक सुगम और तेज़ हो जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

