राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नी सुभद्रा वर्मा का निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर लिखा- मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सज्जन सिंह वर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती सुभद्रा वर्मा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m