शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पुलिस ने करोड़ों रुपए के साइबर फ्रॉड के मामले में म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस कार्रवाई पर DGP कैलाश मकवाना ने पुलिस टीम को सम्मानित किया है। साथ ही उन्हें नगद पुरस्कार से नवाजा है। 

यह भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी में विवादित प्रश्न का मामला: कांग्रेस ने बताया BJP की साजिश, कहा- नफरत की राजनीति के नए हथकंडे अपना रहे

बता दें कि साइबर फ्रॉड मामलों की जांच में 180 म्यूल अकाउंट से 15 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ था। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। नरसिंहपुर पुलिस ने बीते साल में साइबर फ्रॉड मामलों में 45 लाख रुपये होल्ड और 53 लाख रुपये पीड़ितों को वापस दिलाने में सफलता हासिल की थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m