कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) को सरकार द्वारा एक साल और बढ़ा दी गई है, इसके बाद अब उनके पक्ष में लोग खड़े होने लगे हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को सरकार द्वारा एक और वर्ष के लिए बढ़ाए जाने की कड़ी निंदा की है। इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।
धामी ने पंजाब सरकार से डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह पर लगाए गए एनएसए को तुरंत हटाने और उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का अवसर देने को कहा।उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह ने ऐसा कोई अपराध नहीं किया कि उन्हें देशद्रोही करार दिया जाए और राज्य से हजारों किलोमीटर दूर जेल में रखा जाए।

पिता ने की निंदा
अमृतपाल के परिवार में भी इसे लेकर दुख की लहर है। उनके पिता ने कहा हुआ कि अमृतपाल सिंह ने ऐसा कोई अपराध नहीं किया कि उन्हें देशद्रोही करार दिया जाए और राज्य से हजारों किलोमीटर दूर जेल में रखा जाए।उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की दृष्टि से यह सही नहीं है।
- CG Sarpanch Arrest : स्वास्थ्य कर्मी की मौत मामले में सरपंच गिरफ्तार, पोस्टमार्टम में देरी पर दीवार पर पटका था सिर
- 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, बिजली तार से निकली चिंगारी ने मचाया हाहाकार
- STF कमांडो की हार्ट अटैक से मौत, NSG की मॉक ड्रिल में बिगड़ी थी तबीयत
- जमीन के टुकड़े के लिए चाचा ने ले ली भतीजे की जान, हमले में 3 घायल
- सहकारी समिति के कर्ता-धर्ताओं का कमाल, सहकारी बैंक के नियमों को ताक पर रखकर निकाले लाखों रुपए, ऑडिट अफसर ने दे दी मौखिक क्लीन चिट, नहीं सौंपा जांच प्रतिवेदन…
