रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में शराब से भरा एक ट्राला पलट गया। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली मौके पर पहुंचकर लूटने लगे। वहीं पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। इस दौरान दो वाहनों के शीशे टूट गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीण कई शराब की पेटियां लूट ले गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला बाग थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक माउंट बियर की पेटियों से भरा एक ट्राला घाट इलाके में पलट गया। यह देख ग्रामीणों ने लूट मचा दी। बियर की बातलें लेकर जाने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया। जिससे पुलिस के दो वाहनों के शीशे टूट गए।
ये भी पढ़ें: पटवारी ने नहाते समय नाबालिग छात्रा का बनाया VIDEO, बाथरूम की जाली से किया रिकॉर्ड; गुस्साए परिजनों-ग्रामीणों ने जमकर पीटा
मामले की गंभीरता को देखते हुए टांडा से भी पुलिस बल बुलवाया गया। इसके बाद बाग पुलिस ने टांडा पुलिस के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। बताया जा रहा है कि यह ट्राला इंदौर के वेयरहाउस से बियर भरकर सिया इंटरप्राइजेज चांदपुर की शराब दुकान पर ले जा रहा था।
ये भी पढ़ें: नर्मदापुरम में भीषण सड़क हादसा: IIIT नागपुर के छात्र की मौत, चार की हालत गंभीर
वहीं एसडीओपी सुनील गुप्ता, कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में पलटे हुए ट्राले से बची हुई बियर की पेटियां दूसरे वाहन में भरवाई गई और वाहन को बाद में पुलिस थाने में ले जाकर खड़ा किया गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्राला क्रमांक एमपी 09 डी टी 7016 में शराब परिवहन का परमिट था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


