रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक कालूसिंह ठाकुर का एक बार फिर विवादित वीडियो सामने आया है। जिसमें वह एक महिला को गाली और धमकी देते हुए नजर आ रहे है। वहीं पीड़िता ने थाने में शिकायती आवेदन दिया है, जिसमें विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए है।
धार के धरमपुरी से भाजपा विधायक कालूसिंह ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक महिला के साथ गाली गलौज और धमकी देते हुए अपशब्द कहते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं महिला ने धामनोद थाने में एक आवेदन भी दिया है। जिसमें विधायक कालू सिंह ठाकुर की शिकायत की गई है।
ये भी पढ़ें: ‘2 करोड़ न देने पर रेप केस में फंसाने की धमकी’, विधायक ने महिला पर लगाया सनसनीखेज आरोप, कहा- संगठन नहीं कर रहा मदद, कलेक्टर-एसपी भी नहीं कर रहे सुनवाई
शिकायती आवेदन में पीड़िता ने कई गंभीर आरोप लगाए है। जिसमें कहा कि मेरी बेटी के कपड़े फाटे, परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी वीडियोग्राफी भी मौजूद है। वहीं पीड़िता ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। इधर विधायक ने पूरे मामले को लेकर चुप्पी साध ली है। इस मामले में अब तक किसी पुलिस अधिकारियों की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़ें: ‘विधायक ने बंगले पर बुलाया और फिर..’, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, BJP MLA की 2 करोड़ फिरौती मांगने और रेप केस में फंसाने की शिकायत पर गई थी जेल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


