रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र में एक बार फिर सड़क हादसे ने दो परिवारों में कोहराम मचा दिया है। कुक्षी-मनावर रोड पर ग्राम लोहारी के पास मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
READ MORE: सूदखोरी से तंग आकर BJP नेता ने किया सुसाइड: कांग्रेस के पूर्व पार्षद के घर जाकर खाया जहर, मौत से पहले लगाए गंभीर आरोप
मृतकों की पहचान कुक्षी के एक होटल में कार्यरत युवकों के रूप में हुई है। दोनों दोस्त बाइक से लोहारी गांव की ओर जा रहे थे, जहां वे एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने वाले थे। रात के अंधेरे में ट्राले ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर की इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
READ MORE: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिलाएं-बच्चों समेत 26 घायल, धार्मिक कार्यक्रम से लौटने के दौरान हुआ हादसा
हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने हादसे की सूचना दी और घटनास्थल पर पहुंचकर मदद की। कुक्षी पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से दोनों शवों को कुक्षी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


