अनुराग शर्मा, सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर में स्थित प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में उस समय उत्साह का माहौल बन गया, जब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे। उन्होंने विट्ठलेश सेवा समिति की ओर से आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शिरकत की और व्यासपीठ को नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपना कर्जा उतारने आया हूं।

दरअसल, सीहोर में स्थित कुबेरेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। चौथे दिन श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं उत्साह का माहौल तब और भी बड़ गया, जब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी कथा में पहुंचे। उन्हें देखकर लोगों के चेहरे पर दोगुनी खुशी छा गई।

ये भी पढ़ें: कुबेरेश्वर धाम में शिव महापुराण कथा: पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा- महाकाल ही भाग्य की रेखाएं बदलने की सामर्थ्य रखते हैं

धीरेंद्र शास्त्री ने कही यह बात

​वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि ‘मैं अपना कर्ज उतारने आया हूँ।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ समय पहले पंडित प्रदीप मिश्रा बागेश्वर धाम पधारे थे और उन्होंने वहां अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी थी। उसी प्रेम और सम्मान के प्रतिदान स्वरूप अपना कर्ज उतारने आज वे सीहोर की पावन धरा पर आए हैं।

ये भी पढ़ें: MP Budget Session 2026: कांग्रेस के मुस्लिम विधायक ने गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग, बीजेपी ने कही यह बड़ी बात

इस भूमि पर आकर प्रसन्न हूं

बागेश्वर बाबा ने कहा कि हमने महाराज जी का कर्जा भी चुका दिया, पूछो कैसे ? महाराज जी हमारे यहां गए थे, हम महाराज जी के यहां आ गए। हम कर्जा किसी का रखते नहीं है, महाराज जी का तो रख ही नहीं सकते है। उन्होंने यहा भी कहा कि इस भूमि पर आकर बहुत प्रसन्न हूं। इसका वीडियो भी सामने आया है, दोनों महाराज का यह मिलन सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m