अजयारविंद नामदेव, शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र से पुलिस महकमे की छवि पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां कानून के रखवाले पर ही रिश्वत लेने का आरोप लगा है। बुढार थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल चेतराम का कथित डिजिटल रिश्वत लेने का ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। 

READ MORE: एमपी के कॉलेजों में कुत्ते-पशु भगाने का जिम्मा प्राचार्यों पर! उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश, नोडल अधिकारी बनकर सुनिश्चित करेंगे परिसर की सुरक्षा

मामले के अनुसार, बुढार क्षेत्र के ईंट कारोबारी दो सगे भाई दुर्गेश प्रजापति और रवि प्रजापति ने आरोप लगाया है कि हेड कांस्टेबल चेतराम ने एक पुराने मामले में कार्रवाई करने की धमकी देकर उनसे पैसों की मांग की। बताया जा रहा है कि ईंट निर्माण में उपयोग किए जा रहे कोयले की खपत को लेकर कार्रवाई करने का डर दिखाकर पुलिसकर्मी ने 17 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी,आरोप है कि कार्रवाई से बचने के लिए दोनों भाइयों ने मजबूरी में यह रकम दी, जिसमें 5 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से डिजिटल ट्रांजेक्शन और करीब 12 हजार रुपये नगद दिए गए। खास बात यह है कि दोनों भाइयों ने पूरे घटनाक्रम का ऑडियो-वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसे अब सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। साथ ही ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कथित ऑडियो-वीडियो ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

READ MORE: दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, 13 साल की बेटी घायल… घंटों तक माता-पिता के शव के पास बैठी रही मासूम

जिस वर्दी को आम जनता की सुरक्षा और न्याय दिलाने का प्रतीक माना जाता है, उसी वर्दी पर अगर उगाही के आरोप लगने लगें तो यह व्यवस्था के लिए चिंताजनक स्थिति बन जाती है। फिलहाल मामला सामने आने के बाद लोग यह उम्मीद कर रहे हैं कि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो कानून के रखवाले पर भी कानून का डंडा चलेगा। 

वहीं इस मामले में शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की अभी तक कोई शिकायत नहीं हुई है यदि मामले की शिकायत होती है या फिर मामला सामने आएगा तो मामले की जांच करा उचित कार्यवाही की जाएगी। 

https://twitter.com/lalluram_news/status/2031582455900287320?s=20

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m