राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में 1 मई से डिजिटल जनगणना होगी। पहले मकान फिर परिवार गिने जाएंगे। इस बार गिनती तीन चरणों में होगी। सबसे पहले मकानों की जानकारी, उसके बाद परिवारों का विवरण और अंत में व्यक्तिगत जानकारी दर्ज की जाएगी। यह प्रक्रिया फरवरी तक पूरी होगी।
10 फरवरी महाकाल भस्म आरती: कण-कण में महादेव, भगवान महाकाल का अद्भुत श्रृंगार,
जनगणना की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर को दी गई
भोपाल जिले में जनगणना की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर भुवन गुप्ता को दी गई है। जनगणना के दौरान हर 1000 लोगों पर एक प्रगणक तैनात रहेगा, जो घर-घर जाकर जानकारी जुटाएगा। एक मई से प्रगणक पहले मकान की जानकारी दर्ज करेगा।
प्रगणक मोबाइल एप के जरिए जानकारी दर्ज करेंगे
इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। प्रगणक मोबाइल एप के जरिए जानकारी दर्ज करेंगे। डेटा रियल-टाइम में पोर्टल पर अपलोड होगा और प्रक्रिया लगभग पेपरलेस रहेगी। जाति से जुड़ा डेटा भी इसी डिजिटल प्रक्रिया के तहत लिया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


