Bihar News: भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। पटना में आज न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी को लेकर किए गए एक सवाल पर कहा कि, पूरे देश में कांग्रेस भारत के नक्शे से धीरे-धीरे विलोपित होती जा रहा है और इसका कारण राहुल गांधी का नेतृत्व है। राहुल गांधी जब तक कांग्रेस का नेतृत्व करता रहेंगे, कांग्रेस धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी।
वहीं, जब उनसे यह पूछा गया कि पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव आयोग जिस हिसाब से काम कर रही है। व्हाट्सअप के जरिए अपने अधिकारियों जिस हिसाब से दिशा-निर्देश दे रही है। वह सुप्रीम कोर्ट के नियम का उल्लंघन कर रही है।
इस सवाल पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि, अभिषेक बनर्जी, टीएमसी और ममता बनर्जी को बिहार से सीख लेनी चाहिए। बिहार में जब एसआईआर की शुरुआत हुई, आयोग ने पारदर्शिता के साथ बिना एक घटना घटे इतने बड़े राज्य में काम किया। इससे टीएमसी के नेताओं सीखना और समझना चाहिए की चुनाव आयोग पारदर्शिता के साथ अपना काम करती है। चुनाव के दौरान किसी भी पार्टी का गुंडागर्दी नहीं चल सकता है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


