कुमार इंदर, डिंडोरी/जबलपुर। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां कैप्सूल कंटेनर और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। फिलहाल पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह पूरा मामला गाड़ासरई थाना क्षेत्र का है।
गाड़ासरई थाना अंतर्गत ग्राम किकरा तालाब चौराहे पर उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब तेज रफ्तार सीमेंट राखड़ कैप्सूल और पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में पिकअप सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि राखड़ से भरा टैंकर गोरखपुर की ओर से आ रहा था तभी सामने से लौट रहे पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई।
ये भी पढ़ें: ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन
पिकअप सवार लोगों को रौंदते हुए मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गाड़ासरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों का रेस्क्यू किया। मृतक कौन और कहां के रहने वाले है इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

