Bihar news: भोजपुरी अभिनेता और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव आज मंगलवार (7 अप्रैल) को पटना पहुंचे, जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। दिनेश लाल यादव ने कहा कि, पश्चिम बंगाल की जनता दीदी (ममता बनर्जी) को पलटने जा रही है। इसी बात का उनको डर है।
जनता सबसे बड़ी ताकत- दिनेश लाल यादव
दिनेश लाल यादव ने कहा कि, दीदी (ममता बनर्जी) यह जान चुकी है कि बंगाल की जनता उनकी विचारधारा को अच्छी तरह समझ चुकी है और अब वह इस तरह से अपने आप को बचाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन देखिए, सबसे बड़ी ताकत जनता की ताकत होती है और जब भी जनता चाहेगी, जिसको चाहेगी पलट सकती है। बंगाल की जनता दीदी को पलटने जा रही है। यही उनको डर है। इसलिए ही वह ऐसा बयान दे रही हैं।
1 करोड़ 20 लाख मतदाताओं के नाम काटने का आरोप
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी बयानबाजी अपने चरम पर हैं। इस दौरान ममता बनर्जी एसआईआर को लेकर लगातार चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमलावर हैं। उनका आरोप है कि, करीब 1 करोड़ 20 लाख मतदाताओं के नाम चुपचाप हटा दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर राज्य में दंगा फैलाने की साजिश रचे जाने का भी गंभीर आरोप लगाया है।
जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही बीजेपी- टीएमसी
टीएमसी का कहना है कि, बंगाल में अपनी हार की आशंका को देखते हुए बीजेपी बाहर से वोटर ला रही है और असली वोटरों को हटा रही है। इसके अलावा, जिन इलाकों में बीजेपी को कुछ वोट मिले थे और जहां अब टीएमसी जीत की ओर बढ़ रही है। वहां बीजेपी NIA को लगाकर लोगों को नोटिस भेज रही है। टीएमसी का आरोप है कि पहले, वे (बीजेपी) CBI और ED का गलत इस्तेमाल करके नेताओं को परेशान करते थे। अब, वे NIA का इस्तेमाल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ‘बंगाल से लेकर असम तक भाजपा साफ’, कांग्रेस सांसद मनोज कुमार का बड़ा दावा, बोले- इस राज्य में खाता भी नहीं खुलेगा
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

