भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अब अबू धाबी के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गई है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को इसका उद्घाटन किया। यह भुवनेश्वर एयरपोर्ट से चलने वाली चौथी इंटरनेशनल फ्लाइट है। इससे पहले यहां से दुबई, सिंगापुर और बैंकॉक के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो चुकी हैं।
मुख्यमंत्री माझी ने बताया कि इंडिगो का एक विमान 180 यात्रियों को लेकर भुवनेश्वर से संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी के लिए रवाना हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 50 टन आम भी अबू धाबी भेजे गए हैं जिनका उत्पादन ओडिशा में हुआ है। यह फ्लाइट सर्विस ओडिशा की ‘बिल्डिंग मैनेजमेंट ऑफ एविएशन एसेट्स एंड नेटवर्क (बी-एमएएएन)’ पहल के तहत शुरू की गई है।
अबू धाबी के लिए फ्लाइट टाइम और चार्जेज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन-बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। भुवनेश्वर से फ्लाइट सुबह 9:35 बजे उड़ेगी और अबू धाबी में 12:35 बजे (स्थानीय समय अनुसार) पहुंचेगी। वापसी की फ्लाइट अबू धाबी से रात 2:35 बजे चलेगी और सुबह 8:35 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। शुरुआती टिकट दरें भी काफी किफायती रखी गई हैं, एक तरफ का किराया ₹12,685 और रिटर्न टिकट ₹16,132 में मिलेगा।
राज्य के लिए गर्व की बात : माझी
हवाई अड्डे पर प्रेस से बातचीत के दौरान माझी ने कहा, “आज राज्य के लिए गर्व का दिन है क्योंकि ओडिशा के लोगों की अबू धाबी के लिए सीधी उड़ान सेवा की सालों पुरानी इच्छा पूरी हो गई है।” उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से संभव हो पाया है।

विमानन क्षेत्र का केंद्र बनेगा ओडिशा
मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि उड़ान सेवाएं ओडिशा के लिए पश्चिम एशियाई देशों से सीधे जुड़ने का अवसर पैदा करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि इससे पर्यटन, व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। “हम सिर्फ सड़कों या पुलों का विकास नहीं कर रहे, बल्कि ओडिशा को एक औद्योगिक और एविएशन हब बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।” माझी ने कहा कि प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ान सेवाओं की शुरूआत के साथ, भुवनेश्वर आने वाले दिनों में विमानन क्षेत्र का केंद्र बनने जा रहा है।
ओडिशा से इन राज्यों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स
उन्होंने बताया कि हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने भुवनेश्वर से देहरादून, गाजियाबाद, गोवा, इंदौर, कोच्चि, लखनऊ और पोर्ट ब्लेयर तथा झारसुगुड़ा से हैदराबाद, लखनऊ, मुंबई और रायपुर के लिए उड़ान सेवाएं शुरू की हैं। इसके अलावा गुरुवार को भुवनेश्वर से विशाखापत्तनम के लिए उड़ान सेवाएं भी फिर से शुरू कर दी गईं।
- Kumbh Mela 2027 : सीएम धामी ने की तैयारियों की समीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और सीवरेज प्रबंधन के कार्यों पर विशेष ध्यान देने का दिया निर्देश
- Rajasthan News: शराब की बोतल दो-विकास लो, शराब छोड़ने की सौगंध खाते ही गांव को मिले 80 लाख, नशा मुक्ति के लिए मंत्री दिलावर ने बनाया मेगा प्लान
- डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.25 करोड़ की ठगी के मामले में रेंज सायबर सेल को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार
- सबौर के राजंदीपुर में 17 फीट गहरे गंगा के पानी में डूबने से नाबालिग की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा
- बड़ी खबर : आत्मसमर्पण नहीं, माओवादियों की जारी रहेगी लड़ाई… खुद को ‘जेनजी नक्सली’ बताकर माड़ डिवीजन की सचिव रणीता ने किया ऐलान
