एस आर रघुवंशी, गुना। मध्य प्रदेश के गुना में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की थी। लेकिन एक दिव्यांग की ट्राई साइकिल कुछ दूर चलने के बाद ही टूट गई। इसकी खबर मिलते ही सिंधिया ने संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई जिसके बाद अफसरों ने घर पहुंचकर दूसरी ट्राई साइकिल दी।

300 मीटर बाद ही ट्राई साइकिल का टायर हुआ टेढ़ा 

दरअसल, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में एक कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल दी थी। इनमें रामरतन ओझा भी थे जिन्हें वितरण के बाद सिंधिया ने कहा था- ‘अब खुश’। लाभार्थी भी इसे पाकर बेहद खुश था। लेकिन उसकी खुशी उस वक्त उदासी में बदल गई जब वह घर भी नहीं पहुंच सका और 300 मीटर बाद ही ट्राई साइकिल का टायर टेढ़ा हो गया।

यह भी पढ़ें: सिंधिया ने दिव्यांगों को बांटी किट, BJP MLA पन्नालाल बोले- मंदिर के आगे 10 रुपए भीख मांगने के लिए नहीं दी ट्राइसाइकिल, सामाजिक हित के लिए सोचो

केंद्रीय मंत्री सिंधिया की फटकार के बाद लाभार्थी को दिलाई नई ट्राई साइकिल 

मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खराब ट्राइसाइकिल के मामले में तुरंत संज्ञान लिया। शिकायत सामने आते ही उन्होंने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद टीम सीधे लाभार्थी के घर पहुंची। उन्होंने दिव्यांग रामरतन ओझा को नई ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई। सिंधिया ने उपकरणों की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश भी दिए।

लाभार्थी-परिजनों ने जताया आभार

ज्योतिरादित्य संबंधित अधिकारियों को लापरवाही पर कड़ी फटकार  भी लगाई। उन्होंने कहा, ‘दिव्यांगजनों के अधिकारों से समझौता नहीं होगा।’ उन्होंने  भविष्य में इस तरह की शिकायत न आए, इसके लिए सख्त निगरानी के निर्देश दिए। हालांकि नई ट्राइसाइकिल मिलने पर लाभार्थी और परिजनों ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m