शरद पाठक, छिंदवाड़ा। इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में इफ्तार के खाने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि उनके बीच जमकर लाठी-डंडे और तलवार चल गए।
यह भी पढ़ें: MP BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर की नमाज के दौरान किसी बात को लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया था, जो शाम तक बढ़कर गंभीर झगड़े का रूप ले बैठा। रोजा इफ्तार के बाद बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और तलवारें चलने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम लवर के धोखे ने ली जान: प्रेमी ने शादी का वादा कर तुड़वाया रिश्ता, फिर कर दिया इनकार, सुसाइड नोट लिखकर युवती ने लगाई फांसी
पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का मुलाहजा करवाते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि थाने में भी दोनों पक्षों के लोग आपस में विवाद करने लगे, जिसके चलते पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

