महासमुंद। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध चंडी माता मंदिर घुंचापाली-बागबाहरा में उपद्रव और मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 3 से 4 युवक नशे की हालत में मंदिर परिसर में पहुंचे और वहां दहशत फैलाते हुए मंदिर के पुजारी और सेवादारों के साथ मारपीट की।


जानकारी के अनुसार, चंडी पहाड़ी पर स्थित यह चंडी माता मंदिर भालुओं के प्रतिदिन मंदिर आने के लिए भी प्रसिद्ध है। शाम के समय मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है। इसी दौरान कुछ युवक मंदिर परिसर में पहुंचे और चाकू लहराते हुए उत्पात मचाने लगे। उपद्रवियों ने मंदिर के पुजारी और सेवादारों के साथ मारपीट भी की, जिससे मंदिर परिसर में मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
वहीं उपद्रवियों द्वारा की गई मारपीट की पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर 3 से 4 आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
देखिये वीडियो-
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

