एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) जल्द ही फिल्म ‘दो दीवाने सहर में ‘ (Do Deewane Seher Mein) में साथ नजर आने वाले हैं. हाल ही में मेकर्स ने इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है. फिल्म में एक मॉडर्न लव स्टोरी की झलक दिखाई गई है.

बता दें कि जी स्टूडियोज ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘दो दीवाने सहर में ‘ (Do Deewane Seher Mein) का ट्रेलर शेयर किया है. ट्रेलर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- ‘हर लव स्टोरी परफेक्ट नहीं होती, कुछ इस शहर जैसी ख़ूबसूरत भी होती है. यह इश्क-भरी कहानी का हिस्सा बनने का समय है. ट्रेलर अभी रिलीज हुआ है. इस वैलेंटाइन डे, इश्क से इश्क हो जाएगा! डायरेक्टर रवि उदयावर (Ravi Udyawar) के प्रोडक्शंस में बन रही ये फिल्म 20 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है.’
Read More – ISPL सीजन 3 में शामिल हुए Salman Khan, मैदान का राउंड लगाकर फैंस को किया एंटरटेन …
फिल्म ‘दो दीवाने सहर में ‘ (Do Deewane Seher Mein) के ट्रेलर में सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की केमिस्ट्री बेहद प्यारी और नेचुरल लग रही है. इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर (Ravi Udyawar) ने किया है और इसे संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा ने रवि उद्यावर फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


