पनीर को “प्रोटीन पावरहाउस” कहा जाता है और हम सभी की फेवरेट होती है. चाहे इसकी सब्जी बनाये या फिर कोई स्नैक्स. पनीर से बनी हर डिश सबको पसंद आती है. लेकिन ये पावर हाउस तभी बनता है जब उसे सही तरीके से पकाया जाए. अक्सर किचन में छोटी-छोटी गलतियां इसकी पोषण गुणवत्ता को कम कर देती हैं. आइए उन 3 आम गलतियों को समझते हैं.

बहुत ज्यादा देर तक या हाई हीट पर पकाना
पनीर को लंबे समय तक तेज आंच पर पकाने से उसमें मौजूद प्रोटीन की संरचना (denaturation) बदल सकती है. इससे पनीर सख्त हो जाता है और शरीर के लिए उसे पचाना व प्रोटीन अवशोषित करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. क्या करें-मीडियम या लो फ्लेम पर कम समय तक पकाएं, ताकि पनीर नरम और पौष्टिक बना रहे.
डीप फ्राई करना
पनीर को डीप फ्राई करने से वह बहुत ज्यादा तेल सोख लेता है. इससे प्रोटीन का फायदा कम और अनहेल्दी फैट ज्यादा हो जाता है. क्या करें-शैलो फ्राई या ग्रिल/सॉटे करना बेहतर है – इससे प्रोटीन भी बना रहता है और कैलोरी भी कंट्रोल में रहती है.
बहुत ज्यादा मसाले और क्रीम डालना
ज्यादा क्रीम, मक्खन और भारी मसाले डालने से डिश का फोकस प्रोटीन से हटकर फैट और कैलोरी पर चला जाता है. क्या करें-हल्के मसाले, टमाटर बेस या दही बेस का इस्तेमाल करें, ताकि पनीर का असली पोषण बना रहे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

