गुरदासपुर. पंजाब के ऐतिहासिक कस्बे कलानौर में श्री राम हॉस्पिटल के मालिक डॉ. रामेश्वर सैनी से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के बाद उनकी कार पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने हॉस्पिटल के बाहर खड़ी कार पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जो सीसीटीवी में कैद हो गईं। डॉ. सैनी ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
डॉ. सैनी ने बताया कि कुछ दिन पहले गैंगस्टरों ने उनके हॉस्पिटल पर चार गोलियां चलाई थीं और 50 लाख की फिरौती मांगी थीं। इसकी शिकायत उन्होंने कलानौर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। इसके बाद गैंगस्टरों ने फिरौती के लिए कॉल की, लेकिन डॉ. सैनी ने उनके नंबर ब्लॉक कर दिए। पुलिस ने उनकी सुरक्षा के लिए दो गनमैन तैनात किए थे। डॉ. सैनी ने बताया कि गुरुवार रात, जब वह गनमैन के साथ घर गए थे, तब दो नकाबपोश हमलावर हॉस्पिटल पहुंचे और एक ने उनकी कार पर छह गोलियां चलाईं। पुलिस को मौके से एक जिंदा कारतूस भी मिला।

डॉ. सैनी ने कहा कि वह गरीब मरीजों का 10-10 रुपये में इलाज करते हैं और इतनी बड़ी फिरौती देना उनके लिए असंभव है। उन्होंने पंजाब सरकार और डीजीपी से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। सीसीटीवी फुटेज जारी की गई है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा हैं।
- नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा ऐलान: 37 दागी नेताओं के खुलासे करेंगी, पंजाब राजनीति में हलचल
- फूड चेन खान चाचा के मालिक का बेटा फ्रॉड में फंसा, देशभर में 519 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा
- IPL 2026 के बीच BCCI का नया फरमान, मैदान पर अब ‘मटरगश्ती’ नहीं कर पाएंगे खिलाड़ी, इस चीज के लिए अंपायर की परमिशन लेना जरूरी
- 9 पुलिसकर्मियों को फांसी दिलाने वाली हेड कांस्टेबल रेवती को सलाम, जाने पूरी बात
- खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन कर रहे 22 वाहन किए जब्त, माफियाओं में हड़कंप
