हेमंत शर्मा, इंदौर। चिकित्सा जगत में कई ऑपरेशन होते हैं, लेकिन कुछ सर्जरी ऐसी होती हैं जो डॉक्टरों की दक्षता और टीमवर्क की मिसाल बन जाती हैं। इंदौर के इंडेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन कर 36 वर्षीय महिला मरीज के शरीर से 6.3 किलो वजन का विशाल ओवरी ट्यूमर निकालकर उसे नई जिंदगी दी। डॉक्टरों के अनुसार यह ट्यूमर आकार में इतना बड़ा था कि महिला की आंतों पर दबाव पड़ रहा था और लगातार दर्द व सूजन की समस्या हो रही थी। करीब 3 घंटे तक चले ऑपरेशन में डॉक्टरों ने ट्यूमर को बिना फटे सुरक्षित बाहर निकाला।
27 सेंटीमीटर का ट्यूमर, साथ में दो फाइब्रॉयड- हालत थी बेहद गंभीर
डॉक्टरों ने बताया कि बागली निवासी 36 वर्षीय महिला पिछले 6 महीनों से असामान्य मासिक धर्म की समस्या से परेशान थी।
पिछले 2 महीनों से पेट में सूजन लगातार बढ़ रही थी और एक महीने से तेज दर्द रहने लगा था। जांच में सामने आया कि मरीज के शरीर में लगभग 27 सेंटीमीटर का बड़ा ओवरी ट्यूमर, गर्भाशय में 6 सेमी और 3.1 सेमी के दो फाइब्रॉयड मौजूद थे, जिससे ऑपरेशन और ज्यादा जटिल हो गया था।
स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी का फैसला लिया और सफल ऑपरेशन कर ट्यूमर निकाल दिया। ट्यूमर को जांच के लिए हिस्टोपैथोलॉजी विभाग भेजा गया है। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

