हेमंत शर्मा, इंदौर। परदेशीपुरा में भरोसे का फायदा उठाकर घर में काम करने आई युवती ने ही लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी ने मालिक के घर से सोने के मंगलसूत्र, चेन, मांगटीका और बालियां चोरी कर लीं, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सिर्फ 36 घंटे के अंदर पूरी वारदात का खुलासा कर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया।
मामला नंदा नगर क्षेत्र का है, जहां 12 मार्च 2026 को फरियादी दीपक पंचोली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से सोने के दो मंगलसूत्र, पेंडल, मांगटीका, चेन, मोती और कान की बालियां चोरी हो गई हैं। फरियादी ने शक जताया था कि घर पर काम करने आई ममता कुशवाह ने मौका देखकर घर के ऊपरी हिस्से से जेवर चोरी किए हैं। शिकायत मिलते ही परदेशीपुरा पुलिस ने बीएनएस की धारा 305 (ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर डीसीपी जोन-02 कुमार प्रतीक, एडीसीपी अमरेंद्र सिंह और एसीपी हिमानी मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आर.डी. कानवा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने करीब 8 घंटे तक नंदा नगर और भागीरथपुरा इलाके में लगातार सर्चिंग की। गली-गली खाक छानने के बाद पुलिस ने आरोपी युवती ममता कुशवाह, उम्र 18 साल, निवासी भागीरथपुरा को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी युवती ने चोरी करना कबूल कर लिया, जिसके बाद उसके पास से करीब ढाई लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर बरामद किए गए।जांच में सामने आया कि आरोपी के भाई की शादी होने वाली थी और उसे पैसों की जरूरत थी। घर में रखे जेवर देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई और उसने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में परदेशीपुरा थाना पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

