Donald Trump On US-Iran Peace Talks: अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध (US-Israel and Iran war) का आज 27वां दिन है। अमेरिका ने ईरान पर 5 हजार पाउंड के बम गिराए हैं और 9 हजार ठिकाने नष्ट किए हैं। बावजूद इसके ईरान ने हार नहीं मान रहा है। यहां तक की अमेरिका की शर्तों पर बातचीत के प्रस्ताव को तेहरान ठुकरा दिया है। बातचीत के प्रस्ताव को ठुकराने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पारा चढ़ गया है। इसपर ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि तेहरान पर अब भीषण प्रहार होगा। हमने आज तक 8 युद्ध जीते हैं। ईरान को वे 9वें देश के रूप में जीतेंगे।
ट्रंप ने वाशिंगटन में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईरान के नेता डील करना चाहते हैं। हालांकि वो डर से खुलकर नहीं बोल रहे। उनको खौफ है कि हम उन्हें मार डालेंगे।
राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि अगर ईरान ने हार नहीं मानी तो और भीषण प्रहार किया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा कि हमने आज तक 8 युद्ध जीते हैं। लोग अक्सर ये बात भूल जाते हैं… हम एक और युद्ध जीत रहे हैं। ईरान समझौते के लिए बेताब है, लेकिन वो स्वीकार करना नहीं चाहता। ईरान को डर अमेरिका उसे खत्म कर देगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान हमें कम आंकने की गलती ना करे, ईरानी नेतृत्व पहले ही हार चुका है। हालांकि ईरान ने किसी भी सीजफायर की पेशकश से इंकार किया है।
ट्रंप ने आगे बताया कि ईरान बातचीत कर रहा है और डील करने के लिए बहुत उत्सुक है, लेकिन वे इसे खुलकर कहने से डरते हैं। ट्रंप का कहना था, ‘वे डील करना बहुत ज्यादा चाहते हैं, लेकिन डरते हैं कि उनके अपने ही लोग उन्हें मार डालेंगे। उन्हें यह भी डर है कि हम उन्हें मार डालेंगे। किसी भी देश का कोई भी नेता ऐसा कभी नहीं रहा, जो ईरान का प्रमुख बनने की तुलना में उस पद को कम चाहता हो।
ट्रंप के दावे पर ईरान ने क्या कहा?
ट्रंप के इस दावे के कुछ घंटे पहले ही ईरान ने पाकिस्तान की मध्यस्थता को पूरी तरह खारिज कर दिया था। तेहरान ने कहा कि कोई बातचीत नहीं हो रही और वे अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं। ईरान की मांगें हैं कि अमेरिका के सभी गल्फ बेस बंद हों, युद्ध का पूरा नुकसान भरपाई, हॉर्मुज पर पूरा नियंत्रण और मिसाइल प्रोग्राम पर कोई रोक नहीं। हालांकि, ईरान ने ट्रंप के बयान पर सीधा जवाब नहीं दिया है।
कितने दिन और चलेगी जंग?
इधर व्हाइट हाउस अधिकारी कैरोलिन लेविट (Karoline Leavitt) ने बताया कि शुरू से ही राष्ट्रपति ट्रंप और हमारी सेना ने अनुमान लगाया था कि इस महत्वपूर्ण मिशन को पूरा करने में लगभग 4-6 सप्ताह लगेंगे। 25 दिन बीत चुके हैं और दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना अपने निर्धारित समय से आगे चल रही है और असाधारण प्रदर्शन कर रही है। अब आप देख सकते हैं कि ईरान की सत्ता युद्ध से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रही है। उन्हें एहसास हो गया है कि वो बुरी तरह पिस रहे हैं। अमेरिकी और सहयोगी सेनाओं पर हमला करने की उनकी क्षमता, साथ ही अपने क्षेत्र की सुरक्षा करने की उनकी क्षमता दोनों हर घंटे कम होती जा रही है। शनिवार की शाम को राष्ट्रपति ट्रंप की कड़ी धमकी के बाद साफ हो गया कि ईरान बातचीत करना चाहता है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

