अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को दुनिया के नक्शे से मिटाने के दावों के बीच खाड़ी देश के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने रविवार (22 मार्च, 2026) को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम बेबुनियाद धमकियों से नहीं डरते हैं. ईरान के नक्शे से मिटाने का भ्रम एक इतिहास रचने वाले देश की इच्छा के खिलाफ निराशा को दिखाता है.
दरअसल, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की यह प्रतिक्रिया अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम का बाद सामने आया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर कर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान को धमकी के साथ अल्टीमेटम दिया. उन्होंने कहा कि अगर ईरान अगले 48 घंटों यानी दो दिन के भीतर बिना किसी शर्त और धमकी के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो अमेरिका ईरान के पॉवर प्लांट्स पर जोरदार बमबारी कर उन्हें पूरी तरह से तबाह कर देगा.
धमकी के बाद यूटर्न, दुनिया को चौंका दिया
अमेरिकी राष्ट्रपति ने केवल एक घंटे के अंदर ईरान को लेकर सोशल मीडिया पर दो पोस्ट किए. दोनों ही पोस्ट ऐसे हैं कि कोई भी पढ़कर कंफ्यूज हो जाएगा कि आखिर ट्रंप कहना क्या चाहते हैं. दोनों बयानों के विरोधाभास के चलते सवाल खड़े हो रहे हैं. पहले बयान में उन्होंने ईरान पर पूर्ण विजय के संकेत दिए तो दूसरे बयान में होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कहा कि युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है.
पहले पोस्ट में क्या बोले ट्रंप?
अपने पहले पोस्ट में उन्होंने तेहरान के खिलाफ जीत का दावा करते हुए लिखा, ‘अमेरिका ने ईरान को नक्शे से मिटा दिया है. उनका नेतृत्व खत्म हो गया है, उनकी नौसेना और वायु सेना नष्ट हो चुकी है, उनके पास अब कोई रक्षा तंत्र नहीं बचा है.’
ट्रंप ने अपने इस बयान से संकेत दिए कि ईरान की सेना और लीडरशिप पूरी तरह से निष्क्रिय कर दिया गया, लेकिन इसके ठीक एक घंटे के भीतर ही उन्होंने ईरान को लेकर नया पोस्ट करते हुए कड़ी चेतावनी जारी कर संकेत दिया कि संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है.
दूसरे पोस्ट में कही ये बात
दूसरे पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘अगर ईरान 48 घंटों के भीतर बिना किसी धमकी के होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका उनके विभिन्न ऊर्जा संयंत्रों पर हमला करके उन्हें नष्ट कर देगा.’
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
ट्रंप ईरान युद्ध को लेकर पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं. 2 मार्च को उन्होंने कहा था कि यह युद्ध 4 सप्ताह या उससे कम का है. उसी रात फिर उनका बयान आया कि वह अनिश्चित काल के लिए लड़ने के लिए तैयार हैं. 3 मार्च को उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ जंग हमेशा के लिए जारी रह सकती है. ट्रंप ने यह भी कहा था कि ईरान ‘मिशन कंप्लीट’ हो गया. वहीं,रक्षा मंत्री हेगसेथ ने पत्रकारों से कहा था कि जंग अभी तेज हो रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

