Donald Trump Interview On Iran: मिडिल ईस्ट यानी खाड़ी देशों में छिड़ी जंग का आज (31वां दिन) है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमला करने के पीछे की अपनी महत्वाकांक्षा अब जाकर खोल दी है। अमेरिका ये पूरा खेल तेल पर कब्जे के लिए ही खेला था। ट्रंप ईरान के तेल पर कब्जा करना चाहते हैं। इसके साथ ही ट्रंप ने ईरान के खार्ग आईलैंड (Kharg Island) पर कब्ज़े का भी इशारा किया है।
फाइनेंशियल टाइम्स (Financial Times) को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि सच कहूं तो, मेरी सबसे पसंदीदा चीज़ ईरान का तेल लेना है। रविवार को ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ में छपे एक इंटरव्यू के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ‘ईरान का तेल लेना’ चाहेंगे। साथ ही यह भी इशारा किया कि अमेरिका, तेल निर्यात के मुख्य केंद्र ‘खार्ग द्वीप’ पर कब्ज़ा कर सकता है।
खार्ग द्वीप फारस की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में स्थित है और यह ईरान के लिए बेहद अहम तेल केंद्र है। यहां से ईरान के करीब 90 प्रतिशत तेल निर्यात होता है, इसलिए यह उसकी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। व्हाइट हाउस के कुछ अधिकारियों का मानना है कि अगर इस द्वीप पर कब्जा कर लिया जाता है, तो इससे ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड की आर्थिक स्थिति पूरी तरह कमजोर हो सकती है और युद्ध खत्म करने का रास्ता साफ हो सकता है। वहीं, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने भी हमले को देखते हुए खार्ग द्वीप पर अपनी तैयारी बढ़ा दी है। वहां अतिरिक्त सैनिक और एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए गए हैं और सुरक्षा को मजबूत किया गया है।
क्या बोले ट्रंप ?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, सच कहूं तो मेरी पसंदीदा चीज ईरान के तेल पर कब्जा करना है, लेकिन अमेरिका में कुछ ‘मूर्ख लोग’ कहते हैं कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?’ वह मूर्ख लोग हैं। उन्होंने कहा ईरान के तेल के साथ खर्ग द्वीप पर कब्जा करना भी योजनाओं में शामिल है, जिसके जरिए ईरान का ज्यादातर तेल निर्यात होता है। ट्रम्प ने इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘हो सकता है हम खारग द्वीप पर कब्जा कर लें, हो सकता है न करें। हमारे पास कई विकल्प हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘इसका मतलब यह भी होगा कि हमें कुछ समय के लिए खर्ग द्वीप पर रहना होगा।

बहुत आसानी से कब्जा हो सकता है
द्वीप पर ईरान की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उनके पास कोई सुरक्षा व्यवस्था है। हम इसे बहुत आसानी से अपने कब्ज़े में ले सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटागन ने ज़मीन पर कब्ज़ा करने और उसे अपने कंट्रोल में रखने के लिए ट्रेन्ड 10 हजार सैनिकों की तैनाती का आदेश पहले ही दे दिया है। विगत शुक्रवार को करीब 3,500 सैनिक इस क्षेत्र में पहुंच गए और 2,200 अन्य मरीन रास्ते में हैं। 82वीं एयरबोर्न डिवीज़न के हज़ारों और सैनिकों को भी तैनात करने का आदेश दिया गया है, क्योंकि वॉशिंगटन संभावित रूप से बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है।
ट्रंप बोले- ईरान ने 15 मांगों में से ज्यादातर को मान लिया
इधर ट्रंप ने ये भी कहा है कि ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका की 15 मांगों में से ज्यादातर को मान लिया है। उन्होंने बताया कि ये प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए ईरान तक पहुंचाया गया था। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा, “उन्होंने हमारी ज्यादातर शर्तें मान ली हैं। वे हमारे प्लान से सहमत हैं। हमने 15 बातें रखी थीं और ज्यादातर पर सहमति बन गई है, कुछ और चीजें हम आगे मांग सकते हैं।” हालांकि, पिछले हफ्ते तेहरान ने इस 15 सूत्रीय योजना को तुरंत स्वीकार नहीं किया था। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने यह माना था कि दोनों देशों के बीच मध्यस्थों के जरिए बातचीत हो रही है, लेकिन उन्होंने अमेरिका के रुख पर संदेह भी जताया था।

भारत आ रहे 2 LPG टैंकरों ने होर्मुज पार किया
भारत आ रहे दो LPG टैंकरों ने रविवार को होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया। इन जहाजों पर 94 हजार मीट्रिक टन LPG लदी हुई है। BW TYR और BW ELM नाम के इन जहाजों को भारतीय नौसेना सुरक्षा दे रही है। सरकार के मुताबिक, ये दोनों टैंकर इसी हफ्ते मुंबई पहुंच सकते हैं। इससे पहले 4 भारतीय झंडे वाले LPG टैंकर भी इस अहम समुद्री रास्ते को पार कर चुके हैं, जबकि 3 अन्य अभी पश्चिमी हिस्से में हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

